सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama Calls for Peace Amid Global Conflicts Supports Pope Appeal on Palm Sunday

Dalai Lama: वैश्विक संघर्षों पर दलाई लामा ने जताई चिंता, शांति की अपील करते हुए कहा- बातचीत से सुलझेंगे विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दलाई लामा ने वैश्विक संघर्षों के बीच शांति की अपील की है। उन्होंने पाम संडे पर पोप के संदेश का समर्थन करते हुए कहा कि हिंसा का कोई समाधान नहीं है। केवल बातचीत और आपसी सम्मान से ही स्थायी शांति संभव है।

Dalai Lama Calls for Peace Amid Global Conflicts Supports Pope Appeal on Palm Sunday
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इस्राइल, अमेरिका और यूरोप में रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पाम संडे के मौके पर पोप की ओर से की गई शांति की अपील समर्थन किया है। दलाई लामा ने कहा कि हथियारों को डाल देने और हिंसा को पूरी तरह छोड़ देने की यह पुकार उनके विचारों से गहराई को छू गई।
Trending Videos


दलाई लामा ने जोर देकर कहा कि दुनिया के सभी प्रमुख धर्मों की मूल शिक्षा एक ही है। चाहे वह ईसाई धर्म हो, बौद्ध धर्म, इस्लाम, हिंदू धर्म या यहूदी धर्म हो, सभी महान आध्यात्मिक परंपराएं हमें प्यार और करुणा का पाठ पढ़ाती हैं। इन सभी धर्मों में सहनशीलता और आत्म-अनुशासन को सबसे ऊपर रखा गया है। किसी भी धर्म की सच्ची शिक्षाओं में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा इतिहास ने हमें बार-बार दिखाया है कि हिंसा हमेशा और अधिक हिंसा को ही जन्म देती है। हिंसा कभी भी स्थायी शांति की नींव नहीं हो सकती। दलाई लामा ने पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्षों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन विवादों का अंत केवल बातचीत, कूटनीति और आपसी सम्मान के जरिए ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  West Asia: होर्मुज पर नेतन्याहू ने सुझाया स्थाई समाधान, बोले- सैन्य कार्रवाई कुछ समय के लिए दे सकती है स्थिरता

उन्होंने कहा हम सभी एक-दूसरे के भाई-बहन हैं। हमें इसी समझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए। दलाई लामा ने अंत में प्रार्थना की कि दुनिया भर में जारी हिंसा और युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हों। उन्होंने सभी से शांति के मार्ग पर चलने का आग्रह किया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed