सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre bureaucracy reshuffle chanchal kumar appointed information broadcasting secretary

केंद्रीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल: वीर विक्रम यादव को DGCA की कमान,आईएएस चंचल कुमार बने सूचना सचिव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 31 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है, जबकि संजय लोहिया को वित्त मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी दी गई है। 
 

centre bureaucracy reshuffle chanchal kumar appointed information broadcasting secretary
कार्मिक मंत्रालय (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम चंचल कुमार का है। बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल कुमार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। चंचल कुमार इससे पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
Trending Videos


DGCA प्रमुख बने आईएएस वीर विक्रम यादव
वहीं, वरिष्ठ नौकरशाह वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम यादव ने मौजूदा प्रमुख फैज अहमद किदवई का स्थान लिया है। किदवई को अब कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों की अदला-बदली
दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने इस फेरबदल में विभागों की अदला-बदली का भी फॉर्मूला अपनाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में अब तक सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय जाजू को चंचल कुमार की जगह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: दुनिया को संकट में डाल डबल गेम खेलने लगे ट्रंप, फ्रांस पर भी भड़के

वित्त मंत्रालय में विशेष सचिव के तौर पर सेवा देंगे संजय लोहिया
इसके अलावा, खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर कार्यरत संजय लोहिया को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, वह 31 मई को मौजूदा सचिव नागराजू मद्दिरला के रिटायर होने के बाद पदभार संभाल लेंगे। वहीं, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के महानिदेशक और नगालैंड कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का नया महानिदेशक बनाया गया है।

पर्यटन विभाग में भी बड़ा बदलाव
पर्यटन विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। मौजूदा पर्यटन सचिव श्रीवत्स कृष्णा को अब अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह चंद्र शेखर कुमार की जगह लेंगे। चंद्र शेखर कुमार को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की कमान सौंपी गई है। वहीं, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के सीईओ भुवनेश कुमार को नया पर्यटन सचिव बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को मिली ये जिम्मेदारी
अगर अहम नियुक्तियों पर नजर डालें तो कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रोहित कंसल को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को भूमि संसाधन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

पंजाब कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी तेजवीर सिंह को रसायन और पेट्रो-रसायन विभाग का सचिव बनाया गया है। वह निवेदिता शुक्ला वर्मा का स्थान लेंगे। उन्हें अब प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। निवेदिता के पास पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा, उपभोक्ता मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव भारत हरबंसलाल खेड़ा को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed