{"_id":"69cb87e6044501798a014b21","slug":"mamata-banerjee-writes-to-cec-alleges-voter-fraud-and-threat-to-democracy-in-bengal-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त को फिर लिखा पत्र, बोलीं- बंगाल में फर्जी वोटरों से लोकतंत्र पर खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त को फिर लिखा पत्र, बोलीं- बंगाल में फर्जी वोटरों से लोकतंत्र पर खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
CM Mamata Banerjee Letter to CEC: ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बंगाल में फर्जी वोटरों को जोड़ने और मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाया।
बंगाल में मतदाता सूची पर रार
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की कोशिश की जा रही है, जिससे असली वोटरों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
Trending Videos
फर्जी वोटरों का आरोप
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में कहा कि बंगाल में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग हजारों फर्जी फॉर्म-6 आवेदन जमा कर बाहरी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया वोटर हाइजैकिंग की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की रणनीति पहले महाराष्ट्र और दिल्ली में भी अपनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Assembly Elections: भाजपा ने असम में झोंकी पूरी ताकत; रक्षा मंत्री-CM फडणवीस समेत कई दिग्गजों ने किया प्रचार
SIR प्रक्रिया पर सवाल
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभी भी 60 लाख से अधिक वास्तविक मतदाता जांच प्रक्रिया में फंसे हैं, जबकि बड़ी संख्या में फर्जी आवेदन तेजी से स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के कारण अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिसे उन्होंने बेहद चिंताजनक बताया।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि 28 फरवरी 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के बाद कोई नया नाम शामिल न किया जाए।
चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने और इस कथित गड़बड़ी को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अपने लोकतंत्र को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन