{"_id":"69cb95554ac31258a9021e6c","slug":"kerala-assembly-elections-bjp-manifesto-release-nitin-naveen-also-makes-major-announcements-hindi-news-update-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में BJP का घोषणा पत्र: गरीबों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर, महिलाओं का बनेगा राशन-दवा के लिए BAS कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में BJP का घोषणा पत्र: गरीबों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर, महिलाओं का बनेगा राशन-दवा के लिए BAS कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Kerala BJP manifesto: केरल के आगामी विमानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन एलडीएफ-यूडीएफ पर जमकर हमले किए। पढ़िए रिपोर्ट-
भाजपा का घोषणा पत्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
विस्तार
केरल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपन घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। पार्टी ने कई एलान किए हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, आज जिस क्षण हम आपको घोषणापत्र देने जा रहे हैं, उसी समय हमें यह भी जानना चाहिए कि अपार प्राकृतिक व मानवीय क्षमता के बावजूद एलडीएफ-यूडीएफ के 17 वर्षों के कुशासन के दौरान केरल में औद्योगिक विकास नगण्य रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक ठहराव और राजकोषीय कुप्रबंधन हुआ है।
मैच फिक्सिंग का खेल खेल रहे एलडीएफ-यूडीएफ: नितिन नवीन
नवीन ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) केरल की जनता के साथ मैच फिक्सिंग का खेल खेल रहे हैं। उनके 17 वर्षों के शासन में जनता ने इसकी भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने सत्ता हथियाने और केवल अपने परिवारों की मदद करने के लिए खेल खेला है और केरल में विकास को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। यूडीएफ और एलडीएफ ने केरल की जनता की प्रगति में कभी रुचि नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा, यह कोई रहस्य नहीं है कि कम्युनिस्ट और कांग्रेस हमेशा एक ही दल में रहे हैं, चाहे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु हो या अन्य राज्य। यूपीए सरकार में भी वे गठबंधन सहयोगी थे। लेकिन उन्होंने केरल के बारे में कभी नहीं सोचा।
भाजपा के घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए गए हैं?
भाजपा के घोषणा पत्र में केरल के लिए एम्स का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, दवाइयों और किराने के सामान के लिए ढाई हजार रुपये के मासिक रिचार्ज वाला भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड दिया जाएगा। घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 3,000 रुपये की कल्याणकारी पेंशन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा, भाजपा घोषणापत्र में तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का वादा भी किया गया है।
'नागरिक सर्वोपरि की अवधारणा को साकार करेंगे'
भाजपा प्रमुख ने कहा, हम नागरिक सर्वोपरि की अवधारणा को साकार करेंगे। केरल के सभी 36 लाख लोगों को समान अधिकार, समान न्याय और विकास का समान अधिकार प्राप्त होगा।
'गरीब परिवारों को प्रति वर्ष दो एलपीजी सिलिंडर प्रदान करेंगे'
नवीन ने एलान करते हुए कहा, हम केरल के गरीब परिवारों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलिंडर प्रदान करेंगे- एक ओणम के दौरान और एक क्रिसमस के दौरान। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए उनकी आय सीमा बढ़ाकर आठ लाख रुपये की जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परिवार को प्रति माह 20 हजार लीटर पानी मुख्त उपलब्ध कराया जाए।
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: 'मुझे 294 सीटों की उम्मीदवार मानें', ममता बनर्जी की अपील; BJP पर धर्म के नाम पर बांटने का भी आरोप
'आयुष्मान भारत और पीएम-जेएवआई का विस्तार करेंगे'
उन्होंने कहा, हम आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) का विस्तार करेंगे, ताकि प्रत्येक मलयाली को इसमें शामिल किया जा सके। उन्हें चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान एक अहम सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डीएमके पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी जी, केरल के लोग आपका असली चेहरा पहचानते हैं। वे आपकी तुष्टिकरण की राजनीति को जानते हैं और वे निजी लाभ के लिए एक विशेष समुदाय के प्रति प्रेम को भी जानते हैं। आपने सबरीमाला के बारे में बात की। तब आपने एक शब्द भी क्यों नहीं कहा जब आपके द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मित्रों और (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके) स्टालिन के बेटे ने हिंदू समुदाय और उनकी मान्यताओं का अपमान किया?
'सबरीमाला सोना चोरी मामले की सीबीआई जांच कराएंगे'
भाजपा अध्यक्ष नवीन ने कहा, सबरीमाला सोना चोरी मामले में समय पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाएगी, ताकि गहन जांच सुनिश्चित हो सके और दोषियों को दंडित किया जा सके।
Trending Videos