बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में नित्यानंद राय ने पेश किया CAPF बिल, विपक्षी सांसदों ने जताई आपत्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE Updates: लोकसभा में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानांद राय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसी के साथ सीएपीएफ बिल पर चर्चा शुरू हो गई है। राज्यसभा से एक दिन पहले ही इस बिल को पारित किया गया था। दोनों सदनों में किन विधेयकों पर चर्चा हुई? संसद में किस जनप्रतिनिधि ने क्या कहा? अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें संसद से जुड़े तमाम अपडेट्स

parliament-budget-session-live-updates-capf-bill-lok-sabha-question-hour-other-proceedings-rajya-sabha-news
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:24 PM, 02-Apr-2026

लोकसभा में नित्यानंद राय ने पेश किया सीएपीएफ बिल, चर्चा शुरू

लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसके साथ ही इस बिल पर चर्चा शुरू हो गई है। नित्यानंद राय द्वारा इस बिल को पेश किए जाने पर कुछ विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह को यह बिल पेश करना चाहिए था। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विपक्षी सांसदों से सवाल करते हुए कहा कि सदन नियमों से ही चलेगा। कहां लिखा है कि राज्यमंत्री बिल पेश नहीं कर सकते।
01:39 PM, 02-Apr-2026

'चुनावों के बाद सरकार बढ़ाएगी पेट्रोल-डीजल-एलपीजी के दाम', बोले कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, "जब युद्ध नहीं था तब उत्तर प्रदेश में डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) और यूरिया नहीं मिल रहा था। प्रयागराज में संकट था और आज जब पश्चिमी एशिया का संकट चल रहा है तो पूरे देश में संकट है। आने वाले दिनों में चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ाए जाएंगे। ये सामान्य स्थिति नहीं है। अभी भी देश को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।"
01:38 PM, 02-Apr-2026

'पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगी हैं लाइनें', ऊर्जा संकट पर बोले सपा सांसद राजीव राय

सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "गलत जानकारी तो जमीन पर है। उनके मंत्री कहते हैं कि किसी प्रकार का संकट नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री के क्षेत्र में लाइन लगी है। अगर कोई संकट नहीं है तो इस प्रकार से बैठक बुलाने या निर्देश देने का क्या मतलब है? सरकार को तो खुद जमीनी हकीकत नहीं पता है।"
01:36 PM, 02-Apr-2026

बंगाल में टीएमसी को सबक सिखाएगी जनता :भाजपा सांसद रेखा शर्मा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने मालदा घटना को लेकर कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आप अधिकारियों को काम भी नहीं कर दे रहे हैं। बंगाल में हर चीज को राजनीति चश्मे से देखा जाता है इसलिए चुनाव आयोग से लेकर हमारी पार्टी तक सतर्क है। आशा है कि चुनाव के बाद जनता खुद इन्हें (तृणमूल कांग्रेस) सबक सिखाएगी।"
01:35 PM, 02-Apr-2026

जेन जी से निशिकांत दुबे ने की क्या अपील?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "मैं जो ट्वीट कर रहा हूं वो जेन जी से आग्रह है कि मैं जो कह रहा हूं उस पर आप रिसर्च करिए। आज का युग पढ़ा लिखा है और तकनीक के साथ जुड़ा है, तुरंत पता चल जाएगा कि सच क्या है? मेरा युवाओं से आग्रह हे खुद रिसर्च करें।" 
12:09 PM, 02-Apr-2026

'कांग्रेस का काम है लोगों के बीच अफरा-तफरी फैलाना', बोले भाजपा सांसद खटना

भाजपा सांसद गुलाम अली खटना ने कहा, "कांग्रेस और इंडिया गुट के लोगों का काम है कि लोगों के बीच अफरा-तफरी फैलाना। देश की जनता को घबराने की जरूरत नहीं। पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में ऊर्जा का विविधीकरण किया है। संकट है तो हम सब उससे लड़ेंगे। कोरोना काल में भी हम बाहर आए और इससे भी हम बाहर आएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 02-Apr-2026

'असम में यूसीसी लागू करने में क्या समस्या है?', बोले प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भाजपा के असम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के वादे पर कहा, "यूसीसी जारी करने में क्या समस्या है? अगर कोई राज्य, कोई प्रदेश में इसे लाना चाहते हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने कहा था कि दो दिनों में पेट्रोल-डीजल सब खाली हो जाएगा। अन्य देशों में पाबंदियां लगाई जा रही है, लेकिन हमारे देश में सब कुछ ठीक चल रहा है तो उन्हें (विपक्ष) क्या समस्या हो रही है? इस बात को वे (विपक्ष) पचा नहीं पाते हैं। हम बार-बार दोहराते हैं कि पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे लोग भारत का ही विरोध करने लगे हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"
12:05 PM, 02-Apr-2026

'कहीं महंगाई नहीं बढ़ रही', बोले भाजपा सांसद मदन राठौर

भाजपा सांसद मदन राठौर ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी हमेशा सरकार विरोधी बात करती हैं। कहीं कोई महंगाई नहीं बढ़ रही है, सब कुछ व्यवस्थित है। महंगाई तो घटी है। GST सुधार के साथ रसोई की सामग्री से लेकर कई चीजें सस्ती हुई हैं।"
11:40 AM, 02-Apr-2026

भारत में पेट्रोल से लेकर डीजल तक सबकुछ मिल रहा : पश्चिम एशिया संकट पर बोले भाजपा सांसद

भाजपा सांसद नरहरि हीरालाल अमीन ने कहा, "विश्व में जो लड़ाई चल रही है, ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच, उससे पूरे विश्व में संकट है। एकमात्र भारत देश ऐसा है जहां पीएम मोदी पहले जनता के बारे में सोचते हैं। किसी भी चीज को लेकर आज तंगी नहीं है। आज सब चीजें पेट्रोल से लेकर डीजल तक मिल रही हैं। जहां-जहां लोगों को तकलीफ होगी तो अपनी नीति के अनुसार सरकार खुद अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। इस संकट की घड़ी से पूरे हिंदुस्तान को बाहर लाने का काम मोदी सरकार करेगी। विपक्ष के लोग केवल अपनी ही बात करते हैं। ये राजनीतिक बात है, लेकिन आज भारत की 140 करोड़ की आबादी पीएम मोदी के साथ है।"
11:20 AM, 02-Apr-2026

एफसीआरए संशोधन बिल पर क्या बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी?

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने FCRA संशोधन बिल पर कहा, "जिस तरीके से ये बिल आया है, उसे जैसे-जैसे पढ़ा जा रहा है, समझा जा रहा है तो समझ आ रहा है कि ये बिल बहुत खतरनाक है। ये देश के हित में नहीं है और इसलिए कांग्रेस पार्टी उसका विरोध कर रही है। लगता है सरकार ने बिना चर्चा के, बिना बातचीत के केवल कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए और अपना छिपा हुआ एजेंडा पूरा करने के लिए ये बिल लाने का काम किया है।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed