बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intelligence Bureau says Pakistan ISI planning multi pronged offensive on India s defence financial systems

PAK की ना'पाक' साजिश: भारत के रक्षा और वित्तीय ढांचे पर साइबर हमलों की योजना, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान की आईएसआई भारत के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाकर साइबर हमलों को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तान इन हमलों में दुष्प्रचार के जरिए अस्थिरता फैलाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें रक्षा क्षेत्र प्रमुख लक्ष्य है।

Intelligence Bureau says Pakistan ISI planning multi pronged offensive on India s defence financial systems
भारत पर पाकिस्तान के साइबर हमले की आशंका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के महत्वपूर्ण रक्षा और वित्तीय ढांचे को निशाना बनाने के लिए बहुस्तरीय साइबर हमलों की योजना बना रही है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में आईएसआई अधिकारियों ने कई बैठकें कर इन हमलों की रणनीति तैयार की है, जिनका उद्देश्य भारत के अहम संस्थानों को ठप करना और संवेदनशील जानकारी हासिल करना है।
Trending Videos


अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान साइबर फोर्स को सक्रिय किया गया है। साथ ही विभिन्न हैकर समूहों को भी सक्रिय किया गया है, जिससे हाल के दिनों में गतिविधियों में तेजी देखी गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के 2025 के आकलन में भी 2026 में पाकिस्तान से जुड़े साइबर हमलों को सबसे बड़ा खतरा बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sam Pitroda: ईरान में जंग के बीच PAK कहां, नक्सल मुक्त भारत पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता? सियासी बवाल की आशंका

कौन से साइबर समूह कर सकते हैं हमला?
सूत्रों के अनुसार, आईएसआई साइबर समूह HOAX1337 और नेशनल साइबर क्रू जैसे समूहों का इस्तेमाल कर भारतीय परिसंपत्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रही है। इन समूहों का पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है। खासतौर पर रक्षा क्षेत्र को प्राथमिक लक्ष्य बनाया गया है, जहां सिस्टम को बाधित करने के साथ-साथ गोपनीय सूचनाएं चुराने की कोशिश की जाएगी।

खुफिया एजेंसियों ने यह भी बताया कि आईएसआई का जासूसी नेटवर्क भारत में सक्रिय है, जो रक्षा क्षेत्र के अलावा रेलवे स्टेशनों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटा रहा है। गाजियाबाद पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने सोलर पावर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाकर पाकिस्तान में बैठे संचालकों को लाइव फीड भेजी।

अफवाहों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश
अधिकारियों के अनुसार, यह साजिश दोहरे तरीके से संचालित होगी। एक तरफ साइबर हमलों के जरिए रक्षा ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश होगी। वहीं, दूसरी ओर दुष्प्रचार अभियान चलाकर भ्रम फैलाया जाएगा। चुनावी माहौल को देखते हुए ऐसे अभियानों में तेजी आने की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा फर्जी कॉल और संदेशों के जरिए तेल और एलपीजी की कीमतों को लेकर अफवाह फैलाने की योजना भी सामने आई है। इसका मकसद आम लोगों में घबराहट पैदा करना और बाजार में कालाबाजारी बढ़ाना है। शिक्षा और विमानन क्षेत्रों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि इन क्षेत्रों में अफवाह से तुरंत असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Rajnath Singh: 'किसी भी हालात का सामना करने को भारत तैयार', पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह

पाकिस्तान खर्च कर रहा मोटी रकम
सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं का लगातार खंडन और तथ्य जांच की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आईएसआई इन गतिविधियों पर भारी धनराशि खर्च कर रही है और भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पाकिस्तान के मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed