{"_id":"69ce44bdb4dc0890a80ef7fb","slug":"assam-congress-manifesto-releases-claim-of-change-major-poll-promises-rahul-priyanka-gaurav-gogoi-hindi-update-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Election: 'हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया', रैली में राहुल का सीएम पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Election: 'हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया', रैली में राहुल का सीएम पर हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Assam Election: असम के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक चुनावी रैली में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह व मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमले किए। पढ़िए रिपोर्ट-
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : एक्स/आईएनएसी इंडिया
-
- 2
-
Link Copied
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम में एक चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमले किए। रैली में उन्होंने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को भी याद किया। उन्होंने कहा, जुबीन गर्ग ने सबकी मदद की। सबको सम्मान दिया। प्यार-मोहब्बत की बात की। एकता और भाईचारे की बात की। जो भी गरीब व्यक्ति उनके पास जाता था, वो खुशी के साथ लौटता था। जुबीन गर्ग की विचारधारा, हिमंत बिस्व सरमा की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ थी। हिमंत बिस्व सरमा ने जिसके साथ भी काम किया, सबको धोखा दिया, चाहे वह तरुण गोगोई हों या सोनावाल हों।
मुख्यमंत्री सरमा पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप
उन्होंने कहा, असम शंकर देव, भूपेन हजारिका, ज्योति प्रसाद अग्रवाल, तरुण गोगोई और जुबिन गर्ग जैसी हस्तियों की जमीन है। इन सभी के अंदर असम की आत्मा थी। ये असम के लिए लड़े। पूरी जिंदगी इन्होंने असम के लिए दी। इन सबने एक ही बात कही थी कि लोगों को जोड़ना है, नफरत को मिटाना है, हिंसा को मिटाना है, मोहब्बत फैलानी है। असम में यह सोच बहुत गहरी है। लोगों को जोड़ना और उनकी इज्जत करना असम की आत्मा में रचा-बसा है। मगर आज असम के मुख्यमंत्री नफरत फैला रहे हैं और लोगों को डरा-धमका रहे हैं।
पार्टी ने असम के लिए जारी किया घोषणापत्र
इससे पहले, एक अन्य रैली में राहुल गांधी ने असम के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को जारी किया। घोषणा पत्र में शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन