सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly Election 2026 Rahul Gandhi releases Congress manifesto focus on 11 sectors

Assam Congress Manifesto: राहुल गांधी ने असम के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकाजान (असम) Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 02 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Assam Congress Manifesto: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली में यह घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया। पढ़िए रिपोर्ट-

Assam Assembly Election 2026 Rahul Gandhi releases Congress manifesto focus on 11 sectors
अमस विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आईएनसी इंडिया
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में शासन, पहचान और स्वास्थ्य जैसे 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। यह घोषणा पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया गया, जिसमें राहुल गांधी के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Trending Videos


घोषणापत्र में 11 क्षेत्रों पर फोकस
घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं- शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम। कांग्रेस ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान 'पांच गारंटी' भी जारी की थीं-
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बिना शर्त महिलाओं को 50 हजार रुपये तक का कर्ज।
  • सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1250 रुपये की पेंशन।
  • 25 लाख रुपये का कैशलेस इलाज।
  • भूमि पुत्रों के लिए म्यादी पट्टा।
  • जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन के अंदर दोषियों को सजा ।

राज्य में कब होगा मतदान?
126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच है- हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी तरफ भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए- यही लड़ाई चल रही है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से। 244 (ए) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है।

ये भी पढ़ें: 'सत्ता में आए तो रद्द होगा सीएपीएफ कानून', बोले राहुल गांधी; साझा किया दिव्यांग जवान के साथ वीडियो

कांग्रेस नेता ने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप नियंत्रित करते हैं। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हैं। वह कहते हैं- नरेंद्र मुझे सर बुलाते हैं। मैं उनका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि (उद्योगपति गौतम) अदाणी और (यौन अपराधी जेफरी) एपस्टीन, ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ भी नहीं कर सकते। ट्रंप के पास मोदी के भ्रष्टाचार और अदाणी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अदाणी पर अमेरिका में आपराधिक मुकदमा चल रहा है। अगर अदाणी अमेरिका चले गए, तो उन्हें जेल में डाल देंगे और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा। 

हिमंत बिस्व सरमा को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, असम के मुख्यमंत्री हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। इनका नियंत्रण नरेंद्र मोदी और शाह के हाथ में है। अगर नरेंद्र मोदी इनसे कहेंगे कि उछलो तो यह उछलेंगे। अगर नरेंद्र मोदी इनसे कहें कि अमित शाह के पैर पकड़ो, तो यह उनके पैर पकड़ेंगे। यह सच्चाई है। डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं और नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। 

उन्होंने आगे कहा, हिमंत बिस्व सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंत हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे। हिमंत बिस्व सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंत जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन भाजपा की सरकार जाएगी, उसी दिन दो मिनट में इनका घमंड टूट जाएगा। ऐसे डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed