Hindi News
›
Video
›
India News
›
Assam Elections 2026: Pawan Khera Lashes Out at Assam CM Himanta and BJP
{"_id":"69ce2f7545534b252d04c470","slug":"assam-elections-2026-pawan-khera-lashes-out-at-assam-cm-himanta-and-bjp-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Assam Elections 2026: 'असम में 'बंटी-बबली' की सरकार', CM हिमंत और बीजेपी पर भड़के पवन खेड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Elections 2026: 'असम में 'बंटी-बबली' की सरकार', CM हिमंत और बीजेपी पर भड़के पवन खेड़ा
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Thu, 02 Apr 2026 02:27 PM IST
Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार को ‘बंटी और बबली’ करार देते हुए उस पर जनता को गुमराह करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों के परिवारों की संपत्ति में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए दावा किया कि खासकर नेताओं के जीवनसाथियों की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं।
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म और संस्कृति का सहारा ले रही है। बेरोजगारी, हर साल आने वाली बाढ़ और चाय बागान मजदूरों की स्थिति जैसे अहम मुद्दे आज भी जस के तस हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि, "वो झूठ बोलने के मामले में अपने गुरु नरेंद्र मोदी से भी आगे हैं"।
बता दें कि, असम में इस बार एक चरण में नौ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 मई 2026 को होगी। असम में विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। असम में विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को खत्म हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।