{"_id":"69cdf5a6294b48b26806ee02","slug":"kidney-racket-exposed-husband-goes-missing-after-sending-wife-for-transplant-female-friend-to-meet-ayush-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kidney Racket: आयुष चौधरी ने क्यों बेची किडनी? मिला ये जवाब; पत्नी को ट्रांसप्लांट के लिए भेज पति हो गया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidney Racket: आयुष चौधरी ने क्यों बेची किडनी? मिला ये जवाब; पत्नी को ट्रांसप्लांट के लिए भेज पति हो गया लापता
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:45 PM IST
सार
आयुष चौधरी ने अपनी किडनी क्यों बेची... इसका जवाब देने में वह चुप्पी साधे रहा। उसने एजेंसियों को कुछ नहीं बताया। बुधवार को देहरादून से उसकी एक महिला मित्र उससे मिलने पहुंची। वहीं, पत्नी को ट्रांसप्लांट के लिए भेजकर पति लापता हो गया।
अनधिकृत तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की रोगी पारुल तोमर (43) का पति विकास तोमर पत्नी को मौत के मुंह में डालकर लापता हो गया। उसने अपने छोटे साले दिव्यांक के साथ पत्नी को कानपुर भेज दिया। यह भी नहीं बताया कि उसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ले जाया जा रहा है।
दिव्यांक ने बताया कि तब से जीजा का फोन स्विच ऑफ है। हालत तक नहीं पूछी है। दीदी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह आईसीयू में हैं, सोच कर उनकी तबीयत और बिगड़ने लगती है। पारुल का भाई दिव्यांक इस समय हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती पारुल की तीमारदारी कर रहा है। उसने बताया कि मेरठ से वह 10-15 दिन पहले यहां आए थे।
Trending Videos
2 of 16
मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पारुल की जांच करते मैडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवलोक होटल में ठहरे थे। पारुल की डायलिसिस लाजपतनगर के निजी अस्पताल में हुई। 29 मार्च को रात में 11 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ और तीन बजे तक चला। पहले डॉक्टर कह रहे थे कि रोगी को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में आईसीयू में रखेंगे लेकिन ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद जिस कमरे में वह था, वहां शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
किडनी कांड के मरीज पारुल और आयुष चौधरी को देखते डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
अस्पताल के स्टाफ से पूछा कि उससे तो कहा गया था कि रोगी को 48 घंटे आईसीयू में रखा जाएगा। इस पर कोई कुछ नहीं बोला। बाद में दोपहर में प्रिया हॉस्पिटल भेज दिया। वहां पुलिस आ गई।
4 of 16
किडनी कांड के मरीज आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. संजय काला और अन्य
- फोटो : amar ujala
दिव्यांक ने बताया कि पारुल के साथ इनोवा कार से कानपुर आए थे। जब यहां आए तो पता चला कि किडनी ट्रांसप्लांट होना है। विकास तोमर को फोन किया कि तो मोबाइल बंद था। पारुल का 20 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है।
विज्ञापन
5 of 16
कानपुर किडनी कांड का मामला
- फोटो : amar ujala
दिव्यांक ने बताया कि डोनर आयुष चौधरी उसके लिए अजनबी है। ट्रांसप्लांट वाले दिन ही उसने आयुष को पहली बार देखा। डॉ. अफजल को उसने मेरठ के अल्फा हॉस्पिटल में एक बार देखा था। डॉ. अफजल स्विफ्ट कार में आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।