सब्सक्राइब करें

किडनी कांड में नया खुलासा: यूपी में जांच, दिल्ली में ट्रांसप्लांट, गुर्दा बदलने के तुरंत बाद होता था ये काम

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 02 Apr 2026 10:23 AM IST
सार

Kidney Transplant Racket Case: कानपुर के किडनी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ के अल्फा में जांच होती थीं। जबकि दिल्ली के दो अस्पतालों में किडनी प्रत्यारोपण होता था। पुलिस और सीएमओ कार्यालय के डॉक्टरों की टीम के सामने आयुष, शिवम अग्रवाल और अन्य आरोपियों  बड़े राज खोले हैं।

विज्ञापन
UP-Delhi Kidney Racket Exposed: Illegal Transplants Across Hospitals, Kanpur Case News in Hindi
Kidney Racket Exposed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के नर्सिंगहोम में अनधिकृत तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का खेल चल रहा है। यहां डॉक्टर और सर्जन कहीं और से बुलाए जाते हैं। सर्जरी दूसरी जगह पर होती है। इसके बाद किडनी रोगियों व डोनर का इलाज किसी अन्य नर्सिंगहोम में किया जाता है। 


यह जानकारी पुलिस और सीएमओ कार्यालय के डॉक्टरों की टीम को आयुष, शिवम अग्रवाल और अन्य आरोपियों से पूछताछ से मिली है। इन लोगों ने मेरठ के अल्फा हॉस्पिटल में जांचें कराने व दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों में कई किडनी ट्रांसप्लांट होने का खुलासा किया है। यह अस्पताल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अधिकृत नहीं हैं।
Trending Videos
UP-Delhi Kidney Racket Exposed: Illegal Transplants Across Hospitals, Kanpur Case News in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आयुष और शिवम अग्रवाल ने पूछताछ में डॉ. अफजल और डॉ. वैभव की जानकारी दी है। दोनों का कहना है कि डॉ. अफजल और डॉ. वैभव बड़ी संख्या में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP-Delhi Kidney Racket Exposed: Illegal Transplants Across Hospitals, Kanpur Case News in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल्फा हॉस्पिटल में डोनर और किडनी रोगियों की जांचें हुई। उनकी सर्जरी की प्लानिंग की गई फिर उन्हें दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों में भेजा गया। यहां पर ऑपरेशन के तुरंत बाद गुर्दा रोगी और डोनर की दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता था। 

 
UP-Delhi Kidney Racket Exposed: Illegal Transplants Across Hospitals, Kanpur Case News in Hindi
प्रिया हॉस्पिटल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती की वजह से किडनी प्रत्यारोपण दूसरे शहरों में किया गया। पुलिस की टीम अल्फा हॉस्पिटल के साथ दिल्ली के दोनों अस्पतालों से साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
UP-Delhi Kidney Racket Exposed: Illegal Transplants Across Hospitals, Kanpur Case News in Hindi
हैलट में किडनी डोनर आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. काला और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई और दक्षिण भारत के अस्पताल की चेन मिली
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अनधिकृत तरीके से किया जा रहा गुर्दा प्रत्यारोपण का केंद्र दिल्ली एनसीआर है लेकिन इसकी जड़ें दक्षिण भारत तक फैली हुई हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed