{"_id":"69d3336a700d8ecc6806a49b","slug":"ghatampur-youth-killed-after-being-struck-by-train-family-plunged-into-grief-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 06 Apr 2026 09:47 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर क्षेत्र के टेनापुर मोड़ के सामने पतारा गौशाला के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुजैनी निवासी राजेश उर्फ छोटू (22) पुत्र श्याम बाबू जो छोटे से अपने मामा कलिका प्रसाद के साथ टेनापुर में रहता था। रविवार रात से वह घर पर नहीं था। सुबह करीब 6 बजे उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा कलिका प्रसाद ने बताया कि राजेश की मृत्यु के बाद वह अपने मामा-मामी के साथ बचपन से ही रहता था और ट्रक में परिचालक का काम करके अपनी रोजी रोटी चलाता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन