{"_id":"6a7b68f6a41ddefc110be6f9","slug":"exploited-a-teenage-girl-after-ensnaring-her-in-web-of-love-extorted-lakhs-in-cash-jewelry-through-blackmail-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज निकला सुमित: किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर किया यौन शोषण, ब्लैकमेल कर लाखों की नकदी व जेवर हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज निकला सुमित: किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर किया यौन शोषण, ब्लैकमेल कर लाखों की नकदी व जेवर हड़पे
Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
सार
प्रेमजाल में फंसा कर एक युवक ने किशोरी का यौन शोषण किया। यही नहीं ब्लैकमेल कर लाखों की नकदी व जेवर भी हड़प लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया। ब्लैकमेल कर उससे एक लाख बीस हजार रुपये नकद तथा लाखों के जेवर हड़प लिए। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी के किसान पिता ने पुलिस को बताया कि कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर क्षेत्र के सिंगसियापुर निवासी सुमित ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। सुमित मोबाइल पर किशोरी से बात करता था। उसने किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। उसने बेटी को ब्लैकमेल करके एक लाख बीस हजार रुपये नकदी और जेवर भी हड़प लिए।

जब सख्ती से पूछताछ की तब बेटी ने पूरी सच्चाई बताई। पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुमित रुपये और जेवर वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।