सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two Friends Heading to Fair Struck by Unidentified Vehicle; Both Died

Hardoi: मेला देखने जा रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 06 Apr 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Two Friends Heading to Fair Struck by Unidentified Vehicle; Both Died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अतरौली-भटपुर मार्ग पर बाड़िल बाबा के स्थान पर लगा मेला देखने जा रहे दो दोस्तों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों दोस्तों की मौत हो गई। अतरौली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Trending Videos


अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चमका मजरा सिकन्दरपुर निवासी रामलाल ने बताया कि बेटा बाबू (18) गांव के ही करूणा शंकर उर्फ करन (17) पुत्र जगदीश के साथ रविवार की रात साढ़े दस बजे बाड़िल बाबा का मेला देखने बाइक से जा रहे थे। अतरौली-भटपुर मार्ग पर बाड़िल बाबा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे करूणा शंकर उर्फ करन व बाबू की मौके पर मौत हो गई। परिजन व पुलिस खून से लथपथ दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गई। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक करूणा शंकर उर्फ करन व बाबू का घर पास में है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों पुणे में मजदूरी करते थे। होली में गांव आये थे। मेला देखकर 20 दिन बाद वापस पुणे मजदूरी करने जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक करूणा शंकर उर्फ करन के पिता जगदीश ने बताया कि बेटा करन चार भाई व एक बहन में सबसें छोटा था। वहीं मृतक बाबू के पिता रामलाल ने बताया कि बाबू पांच भाई व दो बहनों में दूसरे नम्बर का था। दोनों अविवाहित थे। गाड़ी चलाने वाला हेलमेट नहीं लगाये था और चालक के बारे में कोई नहीं बता पाया। बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूचना पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

शादी की खुशियां गम में बदली
मृतक बाबू के बड़े भाई रामलखन का तिलक 20 अप्रैल को और 27 अप्रैल को शादी का कार्यक्रम था। इस घटना के कारण सारी खुशियां गम में बदल गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed