सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   I would feel embarrassed if opposition parties asked me what development has taken place in the last 40 years: Jai Prakash

विरोधी दल पूछते 40 साल में क्या विकास हुआ तो मुझे शर्मिंदगी लगती : जय प्रकाश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
I would feel embarrassed if opposition parties asked me what development has taken place in the last 40 years: Jai Prakash
फोटो-25-पूरा बहादुर में जनसभा को संबो​धित करते सांसद जय प्रकाश। वीडियाग्रैब
विज्ञापन
हरदोई। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरा बहादुर में रविवार को आयोजित जनसभा में भाजपा सांसद जय प्रकाश ने विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए। कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि पिछले 40 साल में सदर विधानसभा क्षेत्र में क्या हुआ तो बताने के लिए हमारी पार्टी के लोगों के पास कुछ नहीं होता। सांसद ने इसके लिए खुद को भी जिम्मेदार मानते हुए कहा कि शर्मिंदगी होती है।
Trending Videos




संसद सत्र में व्यस्तता के कारण पूरा बहादुर में होली मिलन समारोह के बहाने जनसभा का आयोजन अब किया गया। इस दौरान सांसद जय प्रकाश ने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा। कहा कि कई जनपदों के जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क बेहतरीन बनी है। हरदोई शहर आते ही सड़क की दुर्दशा दिखने लगती है। गड्ढे ही गड्ढे सड़क पर होते हैं। अब समय बदल चुका है। आंख दिखाने का समय नहीं है। जनता को दुलारकर साथ रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा और भाजपा से चुनाव लड़ चुके राजाबख्श सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र वाजपेयी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



तीन साल की मशक्कत के बाद मंजूर करा पाए सड़क

बीती 31 मार्च को पिहानी चुंगी से खेतुई तक की सड़क को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इस पर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि तीन साल से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने की मशक्कत कर रहे थे। जिलों में दौरे पर जाकर देखते थे कि सड़क बढ़िया है लेकिन हमारे यहां सड़क खराब है। तभी संकल्प लिया था कि सड़क चौड़ी हो, डिवाइडर बने और उस पर लाइट का इंतजाम हो। राज्य सड़क निधि को मंजूरी देने वाली समिति में वह खुद सदस्य हैं। कहा कि श्रेय लेने की कोशिश कोई भी करे लेकिन जनता को सब पता है किसने क्या किया।



---

श्रेय लेना हो तो अभी बता दें ... हम काम करते रहेंगे



सांसद जय प्रकाश ने कहा कि श्रेय कोई ले लेकिन विकास होना चाहिए। शहर में सीवर पाइप लाइन डाले जाने और जल निकासी की व्यवस्था के लिए कई बार मुख्यमंत्री से मिलने का दावा सांसद ने किया। कहा कि जानता हूं कि काम कठिन है। लगभग 100 करोड़ रुपये की परियोजना होगी। अगर इसका भी श्रेय किसी को लेना हो तो अभी से बता दे हम इसके लिए दौड़-भाग बंद कर किसी दूसरे विकास कार्य पर ध्यान केंद्रित कर लेंगे। श्रेय कोई भी ले काम तो हम करते रहेंगे।

--



वहां काम बोलता है बताना नहीं पड़ता

सांसद ने विकास कार्यों के लिए सवायजपुर और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का जिक्र किया। कहा कि 1991 में जब पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने आए थे तब कटरी का इलाका पिछड़ा हुआ था। अब वहां के विधायक ने पिछले नौ साल में इतना काम कराया कि काम बोलता है। वहां काम बताना नहीं पड़ता। इसी तरह शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कि आज ही पता चला कि शाहाबाद में कई करोड़ रुपये के दो पुल स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed