{"_id":"69d29e3180b8d3af980b9512","slug":"bridges-will-be-built-on-the-garra-and-sukheta-rivers-at-a-cost-of-rs-54-crore-budget-also-released-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147572-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्रा और सुखेता नदी पर 54 करोड़ रुपये से बनेंगे पुल, बजट भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्रा और सुखेता नदी पर 54 करोड़ रुपये से बनेंगे पुल, बजट भी जारी
विज्ञापन
फोटो-14-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जतातीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत स
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में दो पुलों के निर्माण काे मंजूरी दे दी गई है। दोनों पुलों का निर्माण कराने के लिए बजट भी जारी किया गया है। शाहाबाद-सांडी मार्ग पर शिरोमननगर में सुखेता नदी के जर्जर हो चुके पुल की जगह नए पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा शाहाबाद से शाहजहांपुर को जोड़ने वाले परियल घाट पर गर्रा नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के निर्माण पर 47.99 करोड़ रुपये और सुखेता नदी के पुल पर 15.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शाहाबाद-सांडी मार्ग पर शिरोमननगर गांव है। गांव की आबादी लगभग 10 हजार है और धीरे-धीरे यह कस्बे का रूप ले चुका है। यहां से सुखेता नदी भी निकली है। इस नदी पर कई दशक पहले पुल का निर्माण कराया गया था। मौजूदा समय में यह पुल बिल्कुल जर्जर हो चुका है। इसके कारण यहां हादसे का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने यहां पर समानांतर पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन भिजवाया था। यहां पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है और 15.64 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके सापेक्ष 547.54 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
शाहाबाद के परियल घाट से शाहजहांपुर के इतौरा के बीच गर्रा नदी पर पुल की मांग लंबे समय से हो रही थी। यहां पुल के निर्माण से शाहजहांपुर जाने वाले ग्रामीणों को काफी राहत होगी। इस पुल के निर्माण की मांग भी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। 47.99 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर हुई है। इसके सापेक्ष 19.79 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। स्थानीय लोगों के लिए दोनों पुल बेहद आवश्यक थे। इन परियोजनाओं के लिए सेतु निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराएं। निर्माण कार्य तय समय में ही पूरा कराने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। -रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
Trending Videos