सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Angry over a love affair, a father beats his daughter to death; accused father has been arrested Bihar Police

Murder Case: टेबल फैन से पीट-पीट कर लड़की की हत्या; बिहार में पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? जानिए पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Crime News Update: किसी ने सोचा नहीं होगा कि एक पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा करेगी। वह अपनी बेटी पर इतना गुस्सा हो गया कि उसे बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला

Angry over a love affair, a father beats his daughter to death;  accused father has been arrested Bihar Police
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सनकी पिता ने अपनी ही 19 वर्षीय बेटी की टेबल फैन से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। वह बी.ए. की छात्रा थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरा गांव निवासी जनार्दन कमकर की 19 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी, जो बी.ए. की छात्रा थी, का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।बीती रात इसी बात को लेकर बाप-बेटी के बीच तीखी बहस हुई। आवेश में आकर जनार्दन कमकर ने घर में रखे लोहे के टेबल फैन को उठा लिया और मोनिका के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। प्रहार इतना जोरदार था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागने की फिराक में लगे आरोपी पिता जनार्दन कमकर को धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सने टेबल फैन को भी साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है।

गांव में पसरा सन्नाटा
इस घटना के बाद गौरा गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मोनिका पढ़ने में होनहार थी, लेकिन पिता के गुस्से ने एक हंसते-खेलते जीवन का अंत कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है और मामले की कानूनी तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed