{"_id":"69d35c13ec692575cc0f3bd3","slug":"bihar-news-horrific-end-to-family-ties-elder-brother-shoots-younger-amid-dispute-then-dies-by-suicide-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रिश्तों का दर्दनाक अंत, पारिवारिक विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के बाद बड़े ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रिश्तों का दर्दनाक अंत, पारिवारिक विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के बाद बड़े ने उठाया खौफनाक कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी और कुछ ही देर बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। इस दोहरी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
सगे भाइयों के विवाद में छोटे को गोली मारकर फंदे पर झूला बड़ा भाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मोतिहारी में दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। इस दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई कासिम मियां को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कासिम का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इसी बीच खबर आई कि बड़े भाई ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos
पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा थाना क्षेत्र की है, जहां यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। कासिम मियां को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब देर रात कासिम मियां के बड़े भाई ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Murder Case: टेबल फैन से पीट-पीट कर लड़की की हत्या; बिहार में पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? जानिए पूरा मामला
मामले को लेकर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। दोनों भाइयों के बीच पहले झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि कासिम मियां को गोली उनके ही भाई ने मारी और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।