{"_id":"69d31e447556aa71e20cc77a","slug":"muzaffarpur-bihar-news-social-media-influencer-student-takes-suicidal-step-cuts-her-hand-19-times-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4131853-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा का खौफनाक कदम, हाथ पर ब्लेड से किए 19 वार, विवाद में उलझी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा का खौफनाक कदम, हाथ पर ब्लेड से किए 19 वार, विवाद में उलझी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा द्वारा ब्लेड से 19 बार हाथ काटकर आत्मघाती कदम उठाने के बाद घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद जैसे अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
छात्रा ने हाथ की नसें काटीं, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा द्वारा आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ की नस पर 19 बार वार कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 24 घंटे बाद उसे होश आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की बताई जा रही है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ की नस को ऊपर से नीचे तक 19 बार काटा, जिससे गहरे जख्म हो गए। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छात्रा मूल रूप से मुसहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है लेकिन फिलहाल अपने परिवार के साथ माड़ीपुर में रह रही थी। वह पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेती रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar: मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की बड़ी छापेमारी, पिस्टल समेत संदिग्ध सामान बरामद; क्या है PFI कनेक्शन?
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने बालिग होने पर शादी का वादा किया था लेकिन बाद में मुकर गया। इस कथित धोखे और मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। हालांकि छात्रा ने पुलिस के सामने प्रेम प्रसंग की बात से इंकार करते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया है। उसका कहना है कि घर में चल रहे आपसी झगड़े के कारण वह तनाव में थी, जिससे उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि छात्रा ने लिखित शिकायत में घरेलू विवाद का जिक्र किया है। हालांकि जांच के दौरान अन्य पहलू भी सामने आए हैं, जिनमें प्रेम प्रसंग का एंगल भी शामिल है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा की सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं किसी ने उसे इस कदम के लिए उकसाया तो नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।