सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Eloped Couple Marries, Bride’s Statement Sparks Buzz; Says- I Brought Him Along, Not the Other Way

Bihar News: घर से भागकर की शादी, प्रेम विवाह के बाद सोशल मीडिया पर दिया ऐसा बयान, चर्चा का बाजार गर्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

हवेली खड़गपुर में प्रेम विवाह के बाद वीडियो जारी कर दिया गया युवती का बयान- हम ही इन्हें भगाकर लाए हैं, खासी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस विवाह और युवती के बयान ने इलाके में बहस और प्रतिक्रियाओं का माहौल खड़ा कर दिया है।

Bihar News: Eloped Couple Marries, Bride’s Statement Sparks Buzz; Says- I Brought Him Along, Not the Other Way
प्रेम विवाह के बाद ऐसा बोली युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसे लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Trending Videos


वायरल वीडियो में प्रेमिका का बयान खासा चर्चा में है, जिसमें वह साफ तौर पर कहती नजर आ रही है- हम इनको भगा कर लाए हैं, ये हमको नहीं भगाकर लाए हैं। इस बयान के सामने आने के बाद मामला और भी दिलचस्प बन गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हवेली खड़गपुर के सिंहपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं लेकिन प्रेम संबंध के चलते उन्होंने सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए मंदिर में विवाह रचा लिया।

ये भी पढ़ें: Bihar: मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की बड़ी छापेमारी, पिस्टल समेत संदिग्ध सामान बरामद; क्या है PFI कनेक्शन?

मंदिर परिसर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और शादी संपन्न की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed