{"_id":"6a5375e54fa9f1f8bb08025b","slug":"bihar-news-tragic-accident-during-funeral-in-bhagalpur-six-injured-after-coming-into-contact-with-high-tension-power-line-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4493056-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जनाजे के दौरान मची चीख-पुकार, हाई टेंशन तार की चपेट में आए लोग; आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जनाजे के दौरान मची चीख-पुकार, हाई टेंशन तार की चपेट में आए लोग; आधा दर्जन घायल
Sun, 12 Jul 2026 05:06 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:06 PM IST
सार
भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाए जा रहे जनाजे का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया और आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जनाजे का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bhagalpur News: भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाए जा रहे जनाजे का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार के संपर्क में आते ही करंट फैल गया, जिससे मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व मुखिया की पत्नी को सुपुर्द-ए-खाक के लिए लाया गया था
जानकारी के अनुसार, हबीबपुर के पूर्व मुखिया की पत्नी के इंतकाल के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए जनाजा कब्रिस्तान लाया गया था। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान जनाजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।
करंट फैलते ही मच गई अफरा-तफरी
बिजली के तार के संपर्क में आते ही पूरे इलाके में करंट फैल गया, जिससे मौके पर मौजूद आधा दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के बाद कब्रिस्तान में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नवीन पासवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी तन्नू कुमार सिंह गिरफ्तार, यामाहा बाइक बरामद
मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: रात साढ़े 12 बजे घर में घुसा युवक, तीन किलोमीटर तक पीछा कर ग्रामीणों ने सिखाया सबक; पिलर से बांधकर पीटा
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।