फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Anshika Kumari's Death Creates Shock: Married 10 Months Ago, Woman Was Six Months Pregnant

Bihar News: 10 महीने पहले हुई थी शादी, 6 माह की गर्भवती अंशिका की संदिग्ध मौत; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Sun, 12 Jul 2026 05:23 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 05:23 PM IST
सार

भागलपुर में 24 वर्षीय गर्भवती महिला अंशिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को महज 10 महीने हुए थे और वह छः माह की गर्भवती थी। परिजनों ने अस्पताल में इलाज और ऑक्सीजन देने में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bihar news-Anshika Kumari's Death Creates Shock: Married 10 Months Ago, Woman Was Six Months Pregnant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhagalpur News: भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब 10 महीने पहले ईशाकचक व्यायामशाला के पीछे रहने वाले कौशल कुमार से हुई थी। परिजनों के अनुसार अंशिका छह माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


रसोई में खाना बनाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
मृतका के पति की मौसी ममता देवी ने बताया कि अंशिका रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके हाथ से गिलास गिर गया और वह भी जमीन पर गिर पड़ी। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत भागलपुर सदर अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि मायागंज अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और ऑक्सीजन लगाने में भी लापरवाही हुई। उनका कहना है कि यदि तत्काल उपचार किया जाता तो अंशिका की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
घटना की सूचना मिलने पर ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।


यह भी पढ़ें: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

लखनऊ से भागलपुर पहुंचेंगे मायके वाले
बताया जा रहा है कि अंशिका का मायका उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है। परिजनों के अनुसार, मायके वाले अंतिम दर्शन के लिए शाम तक भागलपुर पहुंचेंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed