{"_id":"6a4f5e5ed8eb93a9e30ab178","slug":"bihar-news-viral-video-exposes-illegal-arms-display-two-accused-arrested-two-country-made-pistols-and-11-live-cartridges-recovered-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4482383-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर भागलपुर में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर भागलपुर में दो गिरफ्तार
Thu, 09 Jul 2026 04:03 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 04:03 PM IST
सार
भागलपुर के नवगछिया में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर नवगछिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की जांच की गई। जांच में एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पहली कार्रवाई में तीनटंगा करारी गांव निवासी अनिल कुमार (पिता- अवधेश यादव) को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
पढ़ें: 'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल
विज्ञापन
इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनटंगा करारी बाबू टोला निवासी सुमित कुमार (पिता- महेंद्र यादव) के यहां छापेमारी की। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोपालपुर थाना में कांड संख्या 234/26 और 235/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराना दंडनीय अपराध है। लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की गई है।