{"_id":"6a5389cffad036e3b103e1f7","slug":"vietnam-phu-quoc-boat-tragedy-indian-tourists-captain-arrested-investigation-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज
Sun, 12 Jul 2026 06:04 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:04 PM IST
सार
वियतनाम के फु क्वोक में स्पीडबोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद पुलिस ने कप्तान गुयेन होंग हाई को गिरफ्तार कर आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ या समुद्री सुरक्षा नियमों में लापरवाही भी इसकी वजह बनी।
विज्ञापन
वियतनाम नाव हादसा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने स्पीडबोट के 57 वर्षीय कप्तान गुयेन होंग हाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है और जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा केवल खराब मौसम की वजह से हुआ या समुद्री सुरक्षा नियमों में भी लापरवाही बरती गई।
नाव पर कितने लोग सवार थे?
शनिवार दोपहर फु क्वोक के पास होन मे रुट न्गोआई द्वीप से लौट रही स्पीडबोट तट से करीब 400 मीटर दूर पलट गई थी। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार वियतनामी चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया।
पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस ने हादसे वाली नाव के दस्तावेज, तकनीकी रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। चालक दल के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यात्रा के समय मौसम की चेतावनी, सुरक्षा मानकों और संचालन नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय समुद्र में तेज लहरें और खराब मौसम था। आसपास मौजूद नौकाओं, तटरक्षक बल और बचाव दल ने तुरंत राहत अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला। भारतीय दूतावास भी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Vietnam: 'मैंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अंदर फंस गया', वियतनाम हादसे के जिंदा बचे शख्स की दर्दनाक कहानी
क्या लोकप्रिय है फु क्वोक द्वीप?
वियतनाम का फु क्वोक द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां के आन थोई द्वीप समूह में हर साल लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी टापू की सैर (आइसलैंड होपिंग), स्कूबा डाइविंग और कोरल रीफ देखने के लिए स्पीडबोट की सवारी करते हैं। बोट सफारी यहां के पर्यटन का एक मुख्य हिस्सा है, जिसके लिए स्थानीय एजेंसियां और निजी बोट संचालक दिन भर समंदर में पर्यटकों को लाते-ले जाते हैं।
हालांकि, मानसून और बदलते मौसम के दौरान इस समुद्री क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा नियमों, जैसे क्षमता से अधिक यात्री न बिठाने और लाइफ जैकेट पहनने की सख्त हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद, रफ्तार के रोमांच और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पहले भी कई छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन शनिवार को हुआ यह भयानक हादसा फु क्वोक के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और दर्दनाक दुर्घटनाओं में से एक बन गया है।