Live
West Asia LIVE: ईरान के जास्क शहर में धमाके; अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान को कीमत चुकानी होगी
{"_id":"6a52f69ef2efc2a8c9013b08","slug":"west-asia-live-updates-us-iran-attacks-strait-of-hormuz-israel-lebanon-2026-07-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: ईरान के जास्क शहर में धमाके; अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान को कीमत चुकानी होगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 12 Jul 2026 07:55 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:55 AM, 12-Jul-2026
हमले के बाद चालक दल ने जहाज छोड़ा: यूकेएमटीओ
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का निशाना बने मालवाहक जहाज के चालक दल ने जहाज छोड़ दिया है और लाइफबोट में सवार हो गया है। यूकेएमटीओ के अनुसार, यह जानकारी सैन्य अधिकारियों और जहाज की सुरक्षा टीम के अधिकारी से मिली है।इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया था कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किया। सेंटकॉम के मुताबिक, जहाज के चालक दल का एक सदस्य लापता है। जहाज में आग लगने और इंजन कक्ष को भारी नुकसान होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका।
07:50 AM, 12-Jul-2026
ताजा घटनाक्रम क्या-क्या हुआ?
- सेंटकॉम ने इस सप्ताह ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की घोषणा की।
- अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला किया।
- बंदर अब्बास, सीरिक, चाबहार, बंदर-ए-दय्यर और असालुयेह बंदरगाह शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
- इन हमलों से पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद करने का एलान किया था।
- उसने यह भी कहा कि उसने एक ऐसे जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई, जो उसके अनुसार बिना अनुमति वाले मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था।
- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की अमेरिका और इस्राइल के हमले में मौत का बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने कहा, बदला लेना हमारे देश की इच्छा है।
विज्ञापन
07:45 AM, 12-Jul-2026
ईरान को कीमत चुकानी होगी: पीट हेगसेथ
ईरान पर तीसरे दौर के सैन्य हमले शुरू करने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर लिखा, ईरान ने गलत फैसला लिया। अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।07:36 AM, 12-Jul-2026
अमेरिकी सेना ने ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की घोषणा की
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू कर दिए हैं। उसका आरोप है कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर खुलेआम हमला किया।सेंटकॉम के अनुसार, जहाज में आग लगने और इंजन क्षतिग्रस्त होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। साथ ही जहाज के चालक दल का एक सदस्य लापता है। अमेरिकी सेना ने कहा, व्यावसायिक जहाजों पर पहले हुए हमलों के लिए जवाबदेह ठहराए जाने के बाद ईरान को समझौते का पालन करने का एक और अवसर दिया गया था। लेकिन वह एक बार फिर ऐसा करने में विफल रहा। यह बयान उन्होंने 16 जून को हुए शांति समझौते के संदर्भ में दिया।
उसने आगे कहा, इसके जवाब में अमेरिका ईरान की उन क्षमताओं को लगातार कमजोर करके भारी कीमत वसूल रहा है, जिनके जरिये वह जलडमरूमध्य से स्वतंत्र रूप से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और व्यावसायिक जहाजों पर हमला कर सकता है।
07:05 AM, 12-Jul-2026