{"_id":"6a52d1d99187d5ad7c08ce83","slug":"iran-irgc-temporarily-closes-strait-of-hormuz-after-firing-warning-shot-at-vessel-west-asia-crisis-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज?: IRGC ने जहाज पर दागी गोलियां, नौसेना बोली- गुजरने की नहीं देंगे अनुमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज?: IRGC ने जहाज पर दागी गोलियां, नौसेना बोली- गुजरने की नहीं देंगे अनुमति
Sun, 12 Jul 2026 04:59 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:59 AM IST
सार
ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने दावा किया है कि एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलीबारी के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप समाप्त होने तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं देने की बात कही है।
विज्ञापन
आईआरजीसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने के बाद अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह जानकारी ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के हवाले से दी गई।
आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जब तक क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विदेशी दखलंदाजी का देंगे कड़ा जवाब :आईआरजीसी
आईआरआईबी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी हस्तक्षेप और नौवहन के लिए कथित "अवैध मार्ग" बनाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि कई जहाजों को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वे अपना मार्ग बदलकर स्वीकृत रास्ते से गुजरें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, एक जहाज ने अपने सिस्टम बंद कर दिए, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके बाद आईआरजीसी नौसैनिक बलों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और जहाज को रोक दिया। आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अगले आदेश तक किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईआरजीसी ने अमेरिका को दी चेतावनी
बयान में यह भी कहा गया कि अगर दुश्मन इस घटना को बहाना बनाकर कोई "गलत कदम" उठाता है तो उसे "कड़ा जवाब" दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि किसी भी नए हमले या उल्लंघन की स्थिति में सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसमें क्षेत्र में "दुश्मन के नए ठिकानों" को निशाना बनाना भी शामिल होगा।