फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran-irgc-temporarily-closes-strait-of-hormuz-after-firing warning shot at vessel-west-asia-crisis

क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज?: IRGC ने जहाज पर दागी गोलियां, नौसेना बोली- गुजरने की नहीं देंगे अनुमति

Sun, 12 Jul 2026 04:59 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 12 Jul 2026 04:59 AM IST
सार

ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने दावा किया है कि एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलीबारी के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप समाप्त होने तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं देने की बात कही है।

विज्ञापन
iran-irgc-temporarily-closes-strait-of-hormuz-after-firing warning shot at vessel-west-asia-crisis
आईआरजीसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने के बाद अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह जानकारी ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के हवाले से दी गई।
विज्ञापन


आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जब तक क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


विदेशी दखलंदाजी का देंगे कड़ा जवाब :आईआरजीसी
आईआरआईबी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी हस्तक्षेप और नौवहन के लिए कथित "अवैध मार्ग" बनाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि कई जहाजों को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वे अपना मार्ग बदलकर स्वीकृत रास्ते से गुजरें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, एक जहाज ने अपने सिस्टम बंद कर दिए, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके बाद आईआरजीसी नौसैनिक बलों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और जहाज को रोक दिया। आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अगले आदेश तक किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


आईआरजीसी ने अमेरिका को दी चेतावनी
बयान में यह भी कहा गया कि अगर दुश्मन इस घटना को बहाना बनाकर कोई "गलत कदम" उठाता है तो उसे "कड़ा जवाब" दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि किसी भी नए हमले या उल्लंघन की स्थिति में सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसमें क्षेत्र में "दुश्मन के नए ठिकानों" को निशाना बनाना भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed