फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un ecosoc special consultative status hemath inc kashmiri women empowerment

UN: विस्थापित-वंचित कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण को मान्यता, हेमअथ NGO विश्व मंच पर बुलंद करेगा आवाज

Sun, 12 Jul 2026 05:16 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 12 Jul 2026 05:16 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र की ECOSOC ने अमेरिका स्थित हेमअथ इंक को विशेष सलाहकार का दर्जा दिया है। यह संगठन विस्थापित कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य करता है और अब संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंचों पर सक्रिय भागीदारी कर सकेगा।

विज्ञापन
un ecosoc special consultative status hemath inc kashmiri women empowerment
यूएन - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व निकाय ने विस्थापित और सुविधाओं से वंचित कश्मीरी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करने वाले अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन (एनजीओ) ‘हेमअथ इंक’ को विशेष सलाहकार के रूप में मान्यता दी है। इस दर्जे से संगठन संयुक्त राष्ट्र के साथ सक्रिय रूप से जुड़ सकेगा और महिला सशक्तीकरण की वह आवाज वैश्विक मंच पर उठा सकेगा, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है।
विज्ञापन


हेमअथ इंक को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में विशेष सलाहकार का दर्जा दिया गया है। यह परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है और सतत विकास के आर्थिक, सामाजिक तथा पर्यावरणीय पहलुओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। हेमअथ इंक की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. शकुन मलिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र से मिली यह विशिष्ट मान्यता संगठन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमअथ को विशेष सलाहकार के दर्जे का प्रस्ताव रखा गया है। 
विज्ञापन


वैश्विक संवाद में सम्मान
अमेरिका की प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. शकुन मलिक ने कहा, विस्थापित कश्मीरी महिलाओं के लिए जमीनी स्तर पर शुरू की गई पहल अब महिला सशक्तीकरण, सतत विकास और सामाजिक समावेशन पर वैश्विक संवाद में योगदान देने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नागरिक संगठन के रूप में उभरी है। ईसीओएसओसी में विशेष सलाहकार का दर्जा मिलना बहुत सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Robot: अरबों डॉलर का निवेश, फिर भी इंसानों की जगह नहीं ले सके रोबोट; ह्यूमनॉइड रोबोट का कारोबार तेजी से बढ़ा

बैठकों में भाग लेेगा हेमअथ
यूएन के अनुसार, सलाहकार का दर्जा मिलने के बाद कोई संगठन आर्थिक एवं सामाजिक परिषद और उसके अधीनस्थ निकायों, मानवाधिकार परिषद तथा कुछ विशेष परिस्थितियों में महासभा और अन्य अंतर-सरकारी निकायों की बैठकों एवं संयुक्त राष्ट्र सचिवालय से जुड़ सकता है। इस दर्जे के जरिये हेमअथ एनजीओ संबंधित बैठकों और सम्मेलनों में भाग ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed