{"_id":"6a52d5b104726f5b330ccdb5","slug":"un-ecosoc-special-consultative-status-hemath-inc-kashmiri-women-empowerment-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: विस्थापित-वंचित कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण को मान्यता, हेमअथ NGO विश्व मंच पर बुलंद करेगा आवाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: विस्थापित-वंचित कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण को मान्यता, हेमअथ NGO विश्व मंच पर बुलंद करेगा आवाज
Sun, 12 Jul 2026 05:16 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:16 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र की ECOSOC ने अमेरिका स्थित हेमअथ इंक को विशेष सलाहकार का दर्जा दिया है। यह संगठन विस्थापित कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य करता है और अब संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंचों पर सक्रिय भागीदारी कर सकेगा।
विज्ञापन
यूएन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व निकाय ने विस्थापित और सुविधाओं से वंचित कश्मीरी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करने वाले अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन (एनजीओ) ‘हेमअथ इंक’ को विशेष सलाहकार के रूप में मान्यता दी है। इस दर्जे से संगठन संयुक्त राष्ट्र के साथ सक्रिय रूप से जुड़ सकेगा और महिला सशक्तीकरण की वह आवाज वैश्विक मंच पर उठा सकेगा, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है।
हेमअथ इंक को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में विशेष सलाहकार का दर्जा दिया गया है। यह परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है और सतत विकास के आर्थिक, सामाजिक तथा पर्यावरणीय पहलुओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। हेमअथ इंक की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. शकुन मलिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र से मिली यह विशिष्ट मान्यता संगठन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमअथ को विशेष सलाहकार के दर्जे का प्रस्ताव रखा गया है।
वैश्विक संवाद में सम्मान
अमेरिका की प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. शकुन मलिक ने कहा, विस्थापित कश्मीरी महिलाओं के लिए जमीनी स्तर पर शुरू की गई पहल अब महिला सशक्तीकरण, सतत विकास और सामाजिक समावेशन पर वैश्विक संवाद में योगदान देने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नागरिक संगठन के रूप में उभरी है। ईसीओएसओसी में विशेष सलाहकार का दर्जा मिलना बहुत सम्मान की बात है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Robot: अरबों डॉलर का निवेश, फिर भी इंसानों की जगह नहीं ले सके रोबोट; ह्यूमनॉइड रोबोट का कारोबार तेजी से बढ़ा
बैठकों में भाग लेेगा हेमअथ
यूएन के अनुसार, सलाहकार का दर्जा मिलने के बाद कोई संगठन आर्थिक एवं सामाजिक परिषद और उसके अधीनस्थ निकायों, मानवाधिकार परिषद तथा कुछ विशेष परिस्थितियों में महासभा और अन्य अंतर-सरकारी निकायों की बैठकों एवं संयुक्त राष्ट्र सचिवालय से जुड़ सकता है। इस दर्जे के जरिये हेमअथ एनजीओ संबंधित बैठकों और सम्मेलनों में भाग ले सकेगा।