फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   qatar former emir sheikh hamad bin khalifa al thani passes away pm modi pays tribute

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन: कैसे बदली देश की तस्वीर? पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया दूरदर्शी नेता

Sun, 12 Jul 2026 01:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jul 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
qatar former emir sheikh hamad bin khalifa al thani passes away pm modi pays tribute
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/ऑल इंडिया रेडियो
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। कतर के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


शेख हमद ने कतर के अमीर रहते हुए इस छोटे से खाड़ी देश को कूटनीति, मीडिया और निवेश के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने परंपरा से हटकर स्वेच्छा से सत्ता अपने बेटे को सौंप दी थी। कतर की सरकारी समाचार एजेंसी ने शेख हमद के निधन की जानकारी दी। लेकिन उनकी मौत की वजह नहीं बताई।

18 साल तक कतर के अमीर रहे शेख हमद
  • शेख हमद जून 2013 में सत्ता से हटे थे। वह 18 साल तक कतर के अमीर रहे।
  • उन्होंने ऊर्जा से समृद्ध कतर की बड़ी योजनाओं की नींव रखी, जिससे यह देश एक पिछड़े इलाके से निकलकर एक पीढ़ी के भीतर दुनिया के लिए अहम केंद्र बन गया।
  • विज्ञापन
  • कतर ने लंदन के मशहूर हैरड्स डिपार्टमेंट स्टोर को खरीदा और दुनिया के प्रमुख समाचार चैनलों में शामिल अल जजीरा समाचार नेटवर्क की शुरुआत भी की।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

वैश्विक पहचान दिलाने में क्या भूमिका निभाई?
आज कतर का राजनीतिक प्रभाव उत्तरी अफ्रीका से लेकर अफगानिस्तान तक फैला हुआ है। इसी देश ने 2022 फीफा विश्व कप की मेजबानी की थी, जो दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुटबॉल आयोजन है।


हालांकि, शेख हमद लंबे समय से सत्ता में नहीं थे। फिर भी विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में मौजूद कतर के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके लिए जमकर तालियां बजाईं।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय लापता, 10 को बचाया गया; MEA ने क्या कहा?

नीतियों से नाराज भी हुए सहयोगी देश
शेख हमद के नेतृत्व में कतर के बढ़ते प्रभाव से कुछ क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगी देश असहज भी हुए। इसकी वजह कतर की स्वतंत्र सोच वाली नीतियां थीं। इन नीतियों में शिया बहुल देश ईरान, फलस्तीन के हमास संगठन और मिस्र के प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड समूह के साथ कतर के करीबी संबंध भी शामिल थे।

पीएम मोदी ने शेख हमद के निधन पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर मुझे गहरा दुख है। वह दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फरवरी 2024 में अपनी कतर यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मुझे सम्मान मिला था। मैं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed