फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man held after Indian American wife killed, son shot in US

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या: बेटा घायल, आरोपी पति गिरफ्तार; क्या घरेलू विवाद बनी वजह?

Sun, 12 Jul 2026 08:36 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, वाशिंगटन।
आईएएनएस, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jul 2026 08:36 AM IST
सार

अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या करने और बेटे को घायल करने के मामले में पति गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा का मामला बताया। लेकिन अब तक गोलीबारी की वजह सामने नहीं आई है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Man held after Indian American wife killed, son shot in US
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक व्यक्ति को अपनी भारतीय मूल की पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने और अपने बेटे को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोपी किर्क बी रेजियन (56 वर्षीय) को मंगलवार रात अटलांटा के पास कॉब काउंटी में घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उसे कॉब काउंटी के वयस्क हिरासत केंद्र में रखा गया है और जमानत पर रिहा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


उनकी पत्नी 57 वर्षीय शीतल रेजियन स्मिरना में लॉरेल क्रीक ट्रेल स्थित अपने घर के अंदर घायल मिलीं। उन्हें गोली लगी हुई थी। बाद में उनकी मौत हो गई।  उनके 23 वर्षीय बेटे जेसन रेजियन घर के बाहर गोली लगने से घायल हालत में मिले। आपातकालीन टीम उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस ने किर्क रेजियन की पहचान शीतल के पति और जेसन के पिता के रूप में की।

आरोपी पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए?
स्थानीय समाचारों के अनुसार, कॉब काउंटी पुलिस ने किर्क पर हत्या, गंभीर हमले के दो आरोप और किसी गंभीर अपराध के दौरान हथियार रखने के दो आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस घटना को घरेलू हिंसा का मामला बताया। पुलिस के अनुसार, आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।

गोलीबारी की वजह अब तक सामने नहीं आई 
अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई। जेसन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। जांच के दौरान पुलिस ने कई घंटों तक लॉरेल क्रीक ट्रेल इलाके को बंद रखा। इस घटना से इलाके के लोग हैरान हैं। यहां कुछ परिवार कई दशकों से रह रहे हैं।

पड़ोसियों ने आरोपी के बारे में क्या कहा?
20 साल से अधिक समय से इस इलाके में रहने वाली जोआन एंडरसन ने स्थानीय मीडिया से कहा, मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है। मुझे लगा शायद किसी को दिल का दौरा पड़ा होगा या कुछ और हुआ होगा। उन्होंने कहा, हमें अपना इलाका बहुत पसंद है। मैं हैरान हूं। इस घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: कनाडा: टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में गोलीबारी, दो लोगों की मौत; पुलिस ने क्या कहा?


एक अन्य पड़ोसी पीटर ली ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी एक स्थानीय निवासी के संदेश से मिली। उन्होंने आरोपी के बारे में कहा, मैं उसे अक्सर घर के बाहर काम करते देखता था। वह बहुत अच्छा और मिलनसार पड़ोसी था। उन्होंने कहा, यह बहुत दुखद घटना है। यह हमारे बहुत करीब हुई है।

जांच में अब तक क्या पता चला?
पुलिस की जांच अभी भी जारी है। पुलिस  किसी अन्य गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है और न ही घटना के पीछे किसी संभावित वजह का खुलासा किया है।

स्मिरना शहर कहां है और कितना बड़ा है?
स्मिरना कॉब काउंटी का एक उपनगरीय शहर है, जो अटलांटा के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका अटलांटा महानगर क्षेत्र का हिस्सा है और यहां की आबादी 7 लाख 50 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed