फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Double Murder Main Accused Injured in Police Encounter; Shot in the Leg During Weapon Recovery

Bihar: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

Sat, 11 Jul 2026 08:54 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 11 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी का भागलपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar Double Murder Main Accused Injured in Police Encounter; Shot in the Leg During Weapon Recovery
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह का पुलिस के साथ मुठभेड़ (एनकाउंटर) हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 जुलाई को बलिया गांव के पास धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इनमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी सचिन सिंह फरार चल रहा था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात सचिन सिंह को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद हथियार की बरामदगी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें सचिन सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed