{"_id":"6a53ceb2b64c10d52a0cdf1c","slug":"west-asia-crisis-us-strikes-iranian-missile-air-defence-systems-near-strait-of-hormuz-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला: ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना; तेहरान ने कुवैत पर दागे ड्रोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला: ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना; तेहरान ने कुवैत पर दागे ड्रोन
Sun, 12 Jul 2026 10:58 PM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन / तेहरान

Published by: Pavan
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:58 PM IST
सार
US Strikes On Iran Near Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर से हवाई हमले तेज हो गए हैं। वैश्विक तेल व्यापार के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को दुनिया का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण रास्ता माना जाता है, और इन ताजा हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
होर्मुज के पास ईरान पर अमेरिकी हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट (एक्सियोस) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी मिसाइल और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए सिलसिलेवार हवाई हमले किए हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दी गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इन हमलों में ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (आईआरजीसी) द्वारा संचालित छोटी और तेज रफ्तार नौकाओं को भी निशाना बनाया गया है। यह कार्रवाई जलमार्ग के आस-पास कई अलग-अलग ठिकानों पर की गई।
यह भी पढ़ें- 'होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण नहीं': US सेना ने तेहरान का दावा किया खारिज, कहा- जहाजों की आवाजाही निर्बाध जारी
ईरान के बंदर अब्बास के पास जोरदार धमाके
ईरान की 'फार्स' समाचार एजेंसी के अनुसार, रविवार को ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पूर्व में और पास के तटीय इलाके केशम में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। शुरुआती तौर पर इन धमाकों की असल वजह साफ नहीं हो पाई थी, और रिपोर्ट सामने आने तक ईरानी अधिकारियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
कुवैत के सीमा केंद्रों और तेल प्लेटफॉर्म पर भी हमला
इस बीच, एक और बड़ी घटना में कुवैत ने दावा किया है कि उसके तीन सीमा केंद्रों और समुद्र में स्थित एक तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर हमला हुआ है। इन हमलों में संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।
इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और वहां से जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में सेंटकॉम ने कहा, 'होर्मुज जलडमरूमध्य उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो कानूनी रूप से इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरना चाहते हैं। ईरान की अकारण आक्रामकता, उत्पीड़न, धमकियों और मनमाने बयानों के बावजूद, अमेरिकी सेना नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए तैनात और पूरी तरह तैयार है। ईरान का इस जलडमरूमध्य पर कोई नियंत्रण नहीं है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है'।
यह भी पढ़ें- लॉरेंस के प्रत्यर्पण की तैयारी में अमेरिका: सात समंदर पार भी फैला बिश्नोई का साम्राज्य, अब किस केस में फंसा?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के दावे को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने दो- टूक कहा है कि यह रणनीतिक रास्ता फिलहाल बंद है और इस पर उसका पूरा नियंत्रण है। ईरान की आधिकारिक समुद्री संस्था 'पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' (पीजीएसए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिकी दावों को खारिज किया। पीजीएसए ने सभी को सूचित करते हुए कहा, 'क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की हालिया अवैध गतिविधियों के कारण, फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना संभव नहीं है'।

- जमीनी केंद्रों पर हमला: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि देश के तीन उत्तरी जमीनी सीमा केंद्रों को एक आपराधिक हमले में निशाना बनाया गया।
- ड्रोन से तेल प्लेटफॉर्म को बनाया निशाना: मंत्रालय ने आगे बताया कि कुवैत के समुद्री क्षेत्र में 'कुवैत ऑयल कंपनी' द्वारा संचालित एक तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में वहां काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया है।