{"_id":"6a53db4e729a5a2de30f15cd","slug":"us-senator-lindsey-graham-passes-away-trump-pays-tribute-orders-national-flag-to-be-flown-at-half-staff-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन: अमेरिका में शोक, ट्रंप ने दिया राष्ट्रीय ध्वज झुकाने का आदेश; मौत की वजह क्या?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन: अमेरिका में शोक, ट्रंप ने दिया राष्ट्रीय ध्वज झुकाने का आदेश; मौत की वजह क्या?
Sun, 12 Jul 2026 11:52 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:52 PM IST
सार
अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया है। उनके सम्मान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया है। हालांकि, उनकी मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया पर कई अपुष्ट दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की साजिश की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
अमेरिका सांसद लिंडसे ग्राहम का हुआ निधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर लिंडसे ग्राहम का 11 जुलाई को 71 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। उनके कार्यालय ने बताया कि शनिवार शाम को उनके कैपिटल हिल स्थित आवास पर दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से उनका देहांत हुआ। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया है। लिंडसे ग्राहम इस्राइल के कट्टर समर्थक और ईरान के साथ शांति वार्ता के धुर विरोधी थे। उन्होंने पाकिस्तान की भूमिका पर भी हमेशा गंभीर सवाल उठाए। उनकी इसी ईरान-विरोधी नीति के कारण, ईरान समर्थक प्रदर्शनों में उनकी तस्वीरों के साथ उन्हें जान से मारने की धमकियां तक दी गई थीं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र और एक महान व्यक्ति सीनेटर लिंडसे ग्राहम के असाधारण जीवन और उपलब्धियों के सम्मान में, जिन्होंने हमारे देश और अपने प्रिय गृह राज्य दक्षिण कैरोलिना के लिए बहुत कुछ हासिल किया, मैं पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडों को शनिवार शाम 6 बजे तक आधा झुकाने का आदेश दे रहा हूं। भगवान आपको आशीर्वाद दें लिंडसे!'
बता दें कि, सीनेटर ग्राहम इस्राइल के कट्टर समर्थक थे और ईरान के साथ अमेरिका की शांति वार्ता का विरोध करते थे। उन्होंने पाकिस्तान की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। उनकी मौत के बाद अमेरिका में दक्षिणपंथी विचारधारा के लोग इसे एक साजिश से जोड़ रहे हैं। ट्रंप की करीबी पत्रकार लोरा लूमर ने दावा किया कि पांच दिन पहले ही ईरान की आईआरजीसी (IRGC) ने ग्राहम की हत्या की मांग की थी। वह रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के प्रयास में विदेश यात्रा पर थे और लौटने के तुरंत बाद उनका निधन हो गया। लूमर ने आशंका जताई कि क्या उन्हें किसी विदेशी दुश्मन ने जहर दिया था। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार डेविड काएस ने भी इस मामले की जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला: ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना; तेहरान ने कुवैत पर दागे ड्रोन
ईरान में दिखे थे लिंडसे ग्राहम विरोधी पोस्टर, क्या कहती है आधिकारिक रिपोर्ट
पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ईरान में कुछ ऐसे पोस्टर दिखाए गए थे, जिनमें लिंडसे ग्राहम को मारने की बात कही गई थी। इसी वजह से उनकी मौत को ईरान से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, एनबीसी (NBC) न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन चिकित्सा टीम वहां पहुंची थी। अमेरिकी खुफिया और कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने उनकी मौत में किसी भी तरह की साजिश या जहर दिए जाने की जांच की कोई घोषणा नहीं की है।

मौत को लेकर साजिश की आशंकाUS President Donald J Trump posts, "In honor of the remarkable life and achievements of Senator Lindsey Graham, a dear friend of mine, and a truly great man, who achieved so much for our Country, and his beloved Home State of South Carolina, I am ordering all American Flags… pic.twitter.com/9P0hOSI7OD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 12, 2026