{"_id":"6a53ece4ffe054626605bc65","slug":"thailand-fire-incident-massive-fire-at-a-pub-in-bangkok-many-people-dead-many-critically-injured-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand Pub Fire Incident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand Pub Fire Incident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
Mon, 13 Jul 2026 01:07 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:07 AM IST
सार
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य घायल भी हो गए। आग आधी रात के आसपास लगी और तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंकॉक अग्निकांड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राहतकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात को मिली। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया।
अग्निकांड पर क्या बोले थाईलैंड के प्रधानमंत्री?
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दमकल ने आधे घंटे में पाया नियंत्रण
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग 30 मिनट लगे। हादसे के बाद की तस्वीरों में पब के अंदर जली हुई मेज-कुर्सियां और बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचा दिखाई दे रहा है। फिलहाल अधिकारी बैंकॉक के ताजा हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
थाईलैंड में इस तरह की त्रासदियां पहले भी हो चुकी हैं।

A fire tore through a restaurant in Bangkok's Chom Phon area of Chatuchak, Thailand, killing at least 29. pic.twitter.com/p2NTGrK1jp
— Open Source Intel (@Osint613) July 12, 2026
दमकल ने आधे घंटे में पाया नियंत्रण
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग 30 मिनट लगे। हादसे के बाद की तस्वीरों में पब के अंदर जली हुई मेज-कुर्सियां और बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचा दिखाई दे रहा है। फिलहाल अधिकारी बैंकॉक के ताजा हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
थाईलैंड में इस तरह की त्रासदियां पहले भी हो चुकी हैं।
- वर्ष 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी।
- इससे पहले 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में नववर्ष समारोह के दौरान आग लगने से 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे का कारण कथित तौर पर इनडोर आतिशबाजी थी।