{"_id":"6a5369e431155608c6012450","slug":"tannu-kumar-singh-prime-accused-naveen-paswan-murder-case-arrested-patna-news-c-1-1-noi1474-4493000-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna News: नवीन पासवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी तन्नू कुमार सिंह गिरफ्तार, यामाहा बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna News: नवीन पासवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी तन्नू कुमार सिंह गिरफ्तार, यामाहा बाइक बरामद
Sun, 12 Jul 2026 04:50 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:50 PM IST
सार
पटना के चर्चित नवीन पासवान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी तन्नू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा आरओबी के नीचे से दबोचा गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त यामाहा एफजेडएस बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Patna News: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के चर्चित नवीन पासवान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले के मुख्य नामजद आरोपी तन्नू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फतुहा आरओबी पुल के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरओबी के नीचे से दबोचा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तन्नू कुमार सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के रटना गांव का रहने वाला है और फिलहाल फतुहा की कोऑपरेटिव कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। गिरफ्तारी के समय वह मोटरसाइकिल से जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त यामाहा FZS मोटरसाइकिल (BR01JY0133) भी बरामद की है।
निशानदेही पर फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दोस्त ने बुलाया, फिर शराब पार्टी में हुआ विवाद
बता दें कि फतुहा थाना क्षेत्र के फैक्ट्री मोड़ के पास ट्रेंड्स शोरूम के सामने स्थित मस्जिद के एक खाली प्लॉट में बुधवार की मध्यरात्रि नया टोला दरियापुर निवासी श्रवण पासवान के पुत्र नवीन कुमार उर्फ नवीन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नवीन को उसका ही एक दोस्त घर से बुलाकर लाया था, जहां दोस्तों के बीच शराब पार्टी चल रही थी।
करीब से गले में मारी गई थी गोली
शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बेहद करीब से नवीन के गले में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि हमलावर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल
इलाज के दौरान हुई थी मौत
घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल नवीन को पहले फतुहा अस्पताल, फिर पीएमसीएच और बाद में पारस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में फतुहा थाना कांड संख्या 415/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में लगी है।