फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Furious Protest After Speeding Dumper Crushes Labourer To Death Road Blocked

Bihar: तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूर को कुचला, मौत के बाद फूटा गुस्सा; मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम

Sun, 12 Jul 2026 07:50 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 07:50 AM IST
सार

मुंगेर के तारापुर-संग्रामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार मजदूर पप्पू यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर घंटों सड़क जाम किया और मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News Furious Protest After Speeding Dumper Crushes Labourer To Death Road Blocked
कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया

विस्तार

मुंगेर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तारापुर–संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार रात एक हाइवा की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कई घंटों तक मुख्य मार्ग जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के बेल बिहमा गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई है। वह रोज की तरह मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे रामपुर पंचायत के तीनमाइल चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर तारापुर–संग्रामपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। श्रावणी मेले के कारण इस मार्ग से गुजर रहे कांवरियों और अन्य यात्रियों को भी घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर हरपुर, संग्रामपुर और तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तारापुर–संग्रामपुर मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो प्रभावी निगरानी की जा रही है और न ही गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के मुताबिक, पप्पू यादव मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत के बाद पत्नी और छोटे बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, सरकारी मुआवजा और आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच
जाम समाप्त होने के बाद संग्रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार हाइवा चालक और वाहन की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed