फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   setu mishra creates history wins gold and silver at asian u23 athletics championship

Bihar: चीन में बिहार के लाल का जलवा, सेतु मिश्रा ने रचा इतिहास; एशियाई चैंपियनशिप में जीते 2 पदक

Sun, 12 Jul 2026 10:21 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 12 Jul 2026 10:21 PM IST
सार

चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के एथलीट सेतु मिश्रा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
 

विज्ञापन
setu mishra creates history wins gold and silver at asian u23 athletics championship
बिहार के सेतु मिश्रा का ऐतिहासिक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उभरते एथलीट सेतु मिश्रा ने चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सेतु ने भारत के लिए 4×400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक और पुरुष 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि सेतु मिश्रा का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


पुरुष 4×400 मीटर रिले में निभाई अहम भूमिका
पुरुष 4×400 मीटर रिले के फाइनल मुकाबले में सेतु मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए तीसरा लेग दौड़ा। उन्होंने चीन के धावक को कड़ी टक्कर देते हुए भारतीय टीम की बढ़त को बरकरार रखा और अंतिम धावक को मजबूत स्थिति में बैटन सौंपा। सेतु द्वारा बनाए गए इस महत्वपूर्ण अंतर का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित रिले में भारत को दिलाया स्वर्ण
इससे पहले 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में भी सेतु मिश्रा भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारतीय टीम ने शानदार तालमेल और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराया। इस जीत के साथ राष्ट्रगान की गूंज के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया।


यह भी पढ़ें: जनाजे के दौरान मची चीख-पुकार, हाई टेंशन तार की चपेट में आए लोग; आधा दर्जन घायल

बिहार के खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा
सेतु मिश्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग ने उन्हें और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है। रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि सेतु की उपलब्धि बिहार के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेतु भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और बिहार का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed