{"_id":"69d39631293614fb2801b11e","slug":"bihar-news-pune-road-accident-jamui-ajay-yadav-death-tahkar-village-mourning-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4132272-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुणे में सड़क हादसे में जमुई के युवक की हुई मौत, शव के गांव पंहुचते ही पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुणे में सड़क हादसे में जमुई के युवक की हुई मौत, शव के गांव पंहुचते ही पसरा मातम
Mon, 06 Apr 2026 05:07 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:07 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जमुई जिले के अजय यादव (26) की मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत टहकार गांव निवासी अजय यादव (26) की महाराष्ट्र के पुणे में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को जब अजय यादव का शव उनके पैतृक गांव टहकार पहुंचा, तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पत्नी सुलेखा देवी, माता-पिता, भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से माहौल बेहद मार्मिक हो गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
पढ़ें: BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी का हुआ एलान, 15 अप्रैल से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला; आठ जोन में बंटी टीमें
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय यादव पुणे में एक निजी कंपनी में हाईवे चालक के रूप में कार्यरत थे। बीते शनिवार को वे कंपनी का सामान लेकर हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अजय यादव अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी सुलेखा देवी और एक मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन बेसुध हैं। मृतक के भाई गोलू यादव और उनकी मां ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। गांव के लोगों ने भी प्रशासन से मदद की अपील की है।