फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news villager frustrated by waterlogging in railway underpass staged protest and blocked road

Bihar News: हल्की बारिश में डूबा रेलवे अंडरपास, नाराज ग्रामीणों ने 2 घंटे तक चक्काजाम, दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 12 Jul 2026 10:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 10:38 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बैद्यनाथपुर रेलवे अंडरपास में हल्की बारिश के बाद जलजमाव से परेशान ग्रामीणों और ऑटो चालकों ने दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
 

विज्ञापन
Bihar news villager frustrated by waterlogging in railway underpass staged protest and blocked road
रेल अंडर पास जलजमाव को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बैद्यनाथपुर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव से नाराज ग्रामीणों और ऑटो चालकों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


हल्की बारिश में ही भर जाता है पानी
ग्रामीणों का कहना है कि हाजीपुर-सुगौली रेलखंड पर साहेबगंज रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे अंडरपास में हल्की बारिश होते ही कई फीट पानी भर जाता है। इससे गांव आने-जाने वाले लोगों और ऑटो चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है विरोध प्रदर्शन
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास में जलजमाव की समस्या को लेकर पहले भी सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। रेलवे और जिला प्रशासन को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई लोग पानी में फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। अंडरपास ही गांव तक पहुंचने का मुख्य रास्ता होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अंडरपास ही गांव तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। हल्की बारिश में भी यहां कई फीट पानी जमा हो जाता है। रेलवे और प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।


यह भी पढ़ें:  जनाजे के दौरान मची चीख-पुकार, हाई टेंशन तार की चपेट में आए लोग; आधा दर्जन घायल

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामले की जानकारी मिलने पर साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed