बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Unique Wedding Tamanna to marry Lord Krishna know why she took this decision

राजस्थान में अनूठा विवाह: तमन्ना श्रीकृष्ण को बनाएगी अपना दूल्हा, जानें क्यों लिया फैसला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान का अनूठा विवाह: इस दिव्य विवाह को देखने के लिए करीब दो हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। तमन्ना के पिता मंगल सिंह खंगारोत ने इस खास मौके के लिए भगवान श्रीकृष्ण की एक विशेष प्रतिमा बनवाई है, जो चांदी से निर्मित है और जिस पर सोने की परत चढ़ाई गई है। पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Unique Wedding Tamanna to marry Lord Krishna know why she took this decision
राजस्थान में श्रीकृष्ण के साथ आज तमन्ना का विवाह होगा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की पावन भूमि ने एक बार फिर से भक्ति की अनोखी मिसाल पेश करने जा रही है। जयपुर जिले के जोबनेर की 21 वर्षीय दिव्यांग युवती तमन्ना कंवर ने अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को ही अपना जीवनसाथी चुन लिया है। इस अलौकिक विवाह का आयोजन आज यानी 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। जिस धरती ने कभी मीराबाई को जन्म दिया, उसी राजस्थान की मिट्टी में आज तमन्ना की भक्ति उसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

Trending Videos

परिवार में छपवाए 400 निमंत्रण कार्ड
इस अनूठे आयोजन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। परिवार ने करीब 400 निमंत्रण पत्र छपवाए हैं और ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। हल्दी, मेहंदी, बारात, फेरे और विदाई जैसी हर रस्म इस विवाह में पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाएगी। इस दिव्य विवाह को देखने के लिए करीब दो हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। तमन्ना के पिता मंगल सिंह खंगारोत ने इस अवसर के लिए भगवान श्रीकृष्ण की एक विशेष प्रतिमा तैयार करवाई है, जो चांदी की बनी है और उस पर सोने का लेप चढ़ाया गया है। परिवार वृंदावन और भांडीर वन से सुहाग की सामग्री और सिंदूर भी लेकर आया है। मान्यता है कि भांडीर वन वही पवित्र स्थल है, जहां ब्रह्माजी ने स्वयं राधा और कृष्ण का विवाह संपन्न कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग होने के कारण विवाह नहीं था संभव
तमन्ना की माता डॉ. मंजू कंवर बताती हैं कि दिव्यांग होने के कारण तमन्ना का सामान्य विवाह संभव नहीं था, लेकिन एक मां के दिल में अपनी बेटी का कन्यादान करने की तमन्ना कभी नहीं मिटी। एक दिन पूजा के दौरान मन में यह विचार आया कि बेटी का विवाह स्वयं भगवान कृष्ण से कराया जाए। जब परिवार और समाज के लोगों के सामने यह बात रखी गई तो सभी ने दिल से इस फैसले का स्वागत किया।

बचपन से भक्ति की राह पर तमन्ना
परिजनों का कहना है कि तमन्ना बचपन से ही भक्ति की राह पर चलती आई हैं। नियमित व्रत-उपवास और पूजा-पाठ उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। परिवार इसे ईश्वर की विशेष कृपा मानता है। स्थानीय लोग इस आयोजन को जीवन में पहली बार देखी जा रही अनूठी घटना बता रहे हैं और तमन्ना को आज के दौर की मीराबाई कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed