{"_id":"69ce4062e33735fe8a0d7b5e","slug":"fifa-world-cup-2026-final-tickets-cross-10-lakh-13x-costlier-than-t20-world-cup-final-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल विश्वकप: फाइनल देखने के लिए देने होंगे ₹10 लाख से ज्यादा; T20 फाइनल के टिकट से 13 गुना करना पड़ेगा खर्च","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल विश्वकप: फाइनल देखने के लिए देने होंगे ₹10 लाख से ज्यादा; T20 फाइनल के टिकट से 13 गुना करना पड़ेगा खर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले के टिकटों की कीमत 10 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच गई है, जो हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट से करीब 13 गुना अधिक है। डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम के कारण टिकटों की कीमत लगातार बढ़ रही है, जिससे आम फैंस के लिए मैच देखना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, भारी डिमांड और सीमित उपलब्धता ने कीमतों को और बढ़ा दिया है, जिससे यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे महंगा वर्ल्ड कप बन सकता है।
फीफा विश्वकप 2026
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्वकप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होगा। हालांकि, फीफा ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। फीफा ने विश्वकप की 48 टीमों के तय हो जाने के बाद फाइनल के लिए टिकट की अधिकतम कीमत बढ़ाकर 10,990 अमेरिकी डॉलर यानी 10.28 लाख भारतीय रुपये कर दी हैं।
दिसंबर में टूर्नामेंट के ड्रॉ के बाद जब फीफा ने टिकट बेचे थे तब श्रेणी एक के टिकट की कीमत 8,680 यूएस डॉलर थी यानी 8.12 लाख रुपये। यह दाम हाल ही में अहमदाबाद में हुए टी20 विश्वकप के फाइनल की टिकट की दाम से लगभग 13 गुना ज्यादा है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
Trending Videos

मेसी बनाम रोनाल्डो
- फोटो : ANI
किन टिकटों के दाम में हुआ इजाफा?
न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच के लिए फीफा के श्रेणी दो के टिकटों की कीमत 7,380 अमेरिकी डॉलर यानी 6.90 लाख रुपये कर दी गई है, जो पहले 5,575 अमेरिकी डॉलर थी यानी कि 5.22 लाख रुपये। इसी तरह से श्रेणी तीन के टिकटों की कीमत 5,785 यूएस डॉलर (5.41 लाख भारतीय रुपये) कर दी गई है जो पहले की कीमत से 4,185 डॉलर यानी 3.92 लाख रुपये अधिक है। पहले श्रेणी तीन के टिकटों की कीमत एक लाख 49 हजार रुपये थी।
टी20 विश्वकप 2026 फाइनल के टिकट का दाम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आठ मार्च 2026 को हुए टी20 विश्वकप 2026 फाइनल के आधिकारिक टिकटों की शुरुआती कीमत दो हजार रुपये रखी गई थी। प्रीमियम सीटों की कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक थी, जबकि हॉस्पिटैलिटी सूट्स के टिकट 50 हजार रुपये से 75 हजार रुपये के बीच थे।
अगर टी20 विश्वकप फाइनल के अधिकतम 75 हजार रुपये से भी फीफा विश्वकप फाइनल के अधिकतम दाम की तुलना हो तो यह 13+ गुना ज्यादा है। हालांकि, रीसेल मार्केट में टिकटों की कीमतें आसमान छू रही थीं, जहां एक सीट के लिए दो से तीन लाख तक वसूले जाने की खबरें सामने आईं थीं। फीफा विश्वकप 2026 के आम टिकटों के दाम भी टी20 विश्वकप 2026 के आम टिकटों के दाम से ज्यादा हैं।

फीफा विश्वकप
- फोटो : अमर उजाला/AI
नॉकआउट मुकाबलों के टिकट बिके?
बुधवार रात तक ग्रुप चरण के 72 मैचों में से 17 मैचों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, जबकि नॉकआउट चरण के किसी भी मैच के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थे। इससे फीफा विश्वकप के मैचों का क्रेज साफ दिखता है। फीफा फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए डायनामिक प्राइसिंग का इस्तेमाल कर रहा है। यह टूर्नामेंट अमेरिका के 11 शहरों के अलावा मैक्सिको के तीन और कनाडा के दो शहरों में खेला जाएगा।

हालंद
- फोटो : Instagram @Erling Braut Haaland
मैक्सिको और कनाडा में भी क्रेज
टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच (मैक्सिको vs सऊदी अरब, 11 जून, मेक्सिको सिटी) के टिकट की कीमत 2,355 डॉलर यानी 2.2 लाख रुपये से बढ़कर 2,985 डॉलर यानी 2.79 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं, कनाडा के पहले मैच (बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ, 12 जून, टोरंटो) के टिकट भी 2,170 डॉलर यानी 2.03 लाख रुपये से बढ़कर 2,240 डॉलर यानी 2.1 लाख रुपये हो गए।

फीफा विश्व कप
- फोटो : Instagram
टिकट खरीदना भी बना चुनौती
फीफा की टिकटिंग वेबसाइट पर टिकट खरीदना भी आसान नहीं रहा। कई यूजर्स को साइट में प्रवेश करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ फैंस को लास्ट-मिनट सेल्स फेज पर क्लिक करने के बाद गलत क्यू (Queue) में भेज दिया गया, जो किसी खास टीम के समर्थकों के लिए था। हालांकि, फीफा ने बाद में कहा कि तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा विश्व कप ट्रॉफी दिखाते फीफा अध्यक्ष
- फोटो : PTI
सभी टिकट एक साथ नहीं होंगे उपलब्ध!
फीफा ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मैचों के टिकट एक साथ बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। टिकट्स को अलग-अलग चरणों में जारी किया जाएगा, जिससे फैंस को समय-समय पर नए मौके मिलते रहेंगे।फीफा ने बताया कि यह बिक्री चरण पूरे टूर्नामेंट के दौरान खुला रहेगा और इसमें पहली बार फैंस किसी कैटेगरी के बजाय सीधे अपनी खास सीट (सीट लोकेशन) चुनकर टिकट खरीद सकते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष
- फोटो : एक्स@WhiteHouse
60 डॉलर टिकट भी, लेकिन सीमित
पिछले साल, पांच दिसंबर को आए ड्रॉ के बाद एक महीने तक चले टिकट बिक्री चरण में टिकट की कीमतें 140 डॉलर यानी 13 हजार रुपये से लेकर 8,680 डॉलर यानी 8.12 लाख रुपये तक रखी गई थीं। आलोचनाओं के बाद फीफा ने कहा कि हर भाग लेने वाले देश के सबसे वफादार फैंस के लिए 60 डॉलर यानी करीब पांच लाख रुपये के टिकट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, हर मैच में प्रति टीम सिर्फ 400 से 700 टिकट ही दिए जाने की संभावना है।

फीफा अध्यक्ष गियानी
- फोटो : Twitter
डायनामिक प्राइसिंग पर विवाद
टिकट की कीमतों में लगातार बदलाव को लेकर डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम की आलोचना हो रही है। इस बीच, अमेरिका के 69 डेमोक्रेट सांसदों ने 10 मार्च को फीफा अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो को लिखे पत्र में कहा, '2026 वर्ल्ड कप के लिए डायनामिक टिकट प्राइसिंग का इस्तेमाल फीफा के उस मूल उद्देश्य के बिल्कुल विपरीत है, जिसमें फुटबॉल को सभी के लिए आसान और सुलभ बनाना शामिल है।' उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इससे 2026 वर्ल्ड कप अब तक का सबसे महंगा और कम सुलभ टूर्नामेंट बन सकता है।

रीसेल मार्केट पर भी सवाल
फीफा का अपना रीसेल प्लेटफॉर्म भी है, जहां खरीदार और विक्रेता दोनों से 15 प्रतिशत फीस ली जाती है। फैंस का कहना है कि इससे टिकट और महंगे हो जाते हैं, जिससे आम दर्शकों के लिए मैच देखना मुश्किल हो रहा है।

रोनाल्डो (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
रिकॉर्ड डिमांड, लेकिन असमंजस बरकरार
गियानी इनफैनटिनो ने पहले दावा किया था कि टिकट की मांग इतनी ज्यादा है कि यह 1000 साल के वर्ल्ड कप के बराबर है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में मांग सस्ते टिकटों के लिए है या महंगे कैटेगरी के लिए। यूरोप में कुछ फैन ग्रुप्स ने टिकट की ऊंची कीमतों को लेकर औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस तरह की कीमतें आम फुटबॉल प्रेमियों को स्टेडियम से दूर कर देंगी।