सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   From Selfie Smile to Rule Enforcement: Magnus Carlsen Phone Drama Goes Viral

VIDEO: महिला खिलाड़ी के साथ सेल्फी के बाद अचानक बदला मैग्नस कार्लसन का मूड! अधिकारी से कहकर उसका मोबाइल हटवाया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 05 Apr 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

मैग्नस कार्लसन ने मैच से पहले प्रतिद्वंदी के साथ सेल्फी ली, लेकिन बाद में नियमों का हवाला देकर उनका फोन हटवा दिया। यह घटना वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

From Selfie Smile to Rule Enforcement: Magnus Carlsen Phone Drama Goes Viral
पहले सेल्फी ली और फिर अधिकारी को बुलाकर मोबाइल हटवाया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

शतरंज की दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई चाल या जीत नहीं, बल्कि मैच से पहले का एक अजीब वाकया है। जर्मनी के कार्लजूए में खेले जा रहे ग्रेंके चेस फ्रीस्टाइल ओपन के दौरान कार्लसन और उनकी प्रतिद्वंदी एलुए नुरमान के बीच यह घटना हुई।
Trending Videos


मैच शुरू होने से ठीक पहले नुरमान ने कार्लसन से सेल्फी की रिक्वेस्ट की। कार्लसन ने मुस्कुराते हुए इसके लिए हामी भर दी और तस्वीर भी खिंचवाई। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही पलों बाद माहौल पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

From Selfie Smile to Rule Enforcement: Magnus Carlsen Phone Drama Goes Viral
नुरमान और कार्लसन - फोटो : Twitter
अचानक फोन जब्त करवाया
सेल्फी लेने के बाद कार्लसन अपनी सीट से उठे और एक आर्बिटर (रेफरी) को लेकर लौटे। उन्होंने इशारा किया कि नुरमान के पास फोन है, जो नियमों के खिलाफ है। इसके बाद आर्बिटर ने नुरमान से उनका फोन ले लिया और फिर मैच शुरू हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे पहले दोस्ती, फिर सख्ती वाला पल बता रहे हैं।
 

From Selfie Smile to Rule Enforcement: Magnus Carlsen Phone Drama Goes Viral
नुरमान और कार्लसन - फोटो : Twitter
नियम क्या कहते हैं?
दरअसल, शतरंज के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान खिलाड़ियों के पास फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना सख्त मना है। ऐसे में आर्बिटर का फोन हटाना पूरी तरह नियमों के अनुरूप था। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग कार्लसन के इस व्यवहार को ओवर रिएक्शन भी बता रहे हैं।

From Selfie Smile to Rule Enforcement: Magnus Carlsen Phone Drama Goes Viral
मैग्नस कार्लसन ने पटका मेज पर हाथ - फोटो : videograb
पहले भी दिखा चुका है गुस्सा
यह पहली बार नहीं है जब कार्लसन अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में आए हों। पिछले साल फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी से हारने के बाद भी उनका गुस्सा देखने को मिला था। उस मैच में हार के बाद कार्लसन ने टेबल पर हाथ मारकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। कार्लसन का यह नया वीडियो दिखाता है कि वे नियमों को लेकर बेहद सख्त हैं, लेकिन उनके व्यवहार पर सवाल भी उठते रहते हैं। सेल्फी से शुरू हुआ यह मामला फोन हटाओ तक पहुंच गया और अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed