सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Kabaddi League Season 5 Trophy - Kabaddi Kit

Aligarh Kabaddi League: सीजन 5 के लिए ट्रॉफी- कबड्डी किट आई सामने, हुआ अनाावरण

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 03 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

शेखर सराफ स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पांच अप्रैल से अलीगढ़ कबड्डी लीग (सीजन-5) का भव्य आगाज होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस लीग का फाइनल मुकाबला 7 अप्रैल को खेला जाएगा। लीग में आई टीमों के कुल 96 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Aligarh Kabaddi League Season 5 Trophy - Kabaddi Kit
अलीगढ़ कबड्डी लीग सीजन-5 ट्रॉफी एवं कबड्डी किट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित शेखर सराफ हॉस्पिटल के सभागार में 3 अप्रैल को अलीगढ़ कबड्डी लीग सीजन-5 के तहत ट्रॉफी एवं कबड्डी किट का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर लीग से जुड़ी सभी टीमों के मालिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अनावरण समारोह में पेश की गई ट्रॉफी अपनी आकर्षक डिजाइन और भव्यता के कारण सभी के बीच चर्चा का केंद्र रही। वहीं खिलाड़ियों के लिए तैयार की गई रंग-बिरंगी कबड्डी किट को भी लोगों ने खूब सराहा।

Trending Videos


कार्यक्रम में माहेश्वरी सुपर किंग्स के संजय महेश्वरी, दरबार वॉरियर्स के वरुण मल्होत्रा, आभा ग्रैंड के अखिल गुप्ता, छर्रा लायंस के नवनीत महेश्वरी, कृष्णम फैब्रिकेशन के सुमित अग्रवाल, संतसार वॉरियर्स के मयंक गुप्ता, सासनी अक्रूर सेना के गोपाल वार्ष्णेय और राधे वेदा अकादमी के नीरज कुमार सहित अन्य टीम मालिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुमित सराफ ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करते हैं। खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के कबड्डी खिलाड़ियों को एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना उद्देश्य है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी टीम मालिकों ने लीग के सफल आयोजन का संकल्प दोहराते हुए इसे अलीगढ़ के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed