सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor collides with bike, police officer dies

Aligarh Accident: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दरोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

दरोगा सामान व चारपाई बाइक से लेकर आ रहे थे। प्रातः करीब 10.30 बजे जब वह अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में दारोगा वृषपाल सिंह की मौत हो गई।

Tractor collides with bike, police officer dies
पुलिस लाइन में दरोगा को भावभीनी श्रद्धांजलि - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

जिला मैनपुरी के गांव भवानीगढ़ निवासी 55 वर्षीय वृषपाल सिंह अलीगढ़ के अतरौली थाने में तैनात थे। जिनका अतरौली से लोधा थाने में स्थानांतरण हुआ था। एक दीन पहले ही दारोगा वृषपाल सिंह ने थाना लोधा में ड्यूटी संभाल ली थी। 

Trending Videos


स्थानांतरण के बाद अपने निवास से सामान व चारपाई बाइक से लेकर आ रहे थे। 6 अप्रैल को प्रातः करीब 10.30 बजे जब वह अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में दारोगा वृषपाल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद  चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इलाका पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन, एसपी यातायात प्रवीन कुमार यादव, सीओ नगर प्रथम मयंक पाठक, सीओ प्रज्ञान, अधिकारियों व परिजनों ने पुलिस लाइन में दिवंगत दरोगा के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सेरिमोनियल गार्द ने शोक सलामी दी, साथ ही अधिकारियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed