सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow Alert Issued for Two Days of Rain in Delhi-NCR

बदलने वाला है दिल्ली-NCR का मौसम: दो दिन बरसेंगे बदरा, कड़केगी बिजली और चलेगी तेज हवा; IMD का यलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 अप्रैल को बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

Yellow Alert Issued for Two Days of Rain in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

बदलने वाला है दिल्ली-NCR का मौसम: दो दिन बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का जारी किया यलो अलर्ट 

Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

आगे कैसा रहेगे मौसम?
इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज लोग हुए पसीने से तरबतर 
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, सोमवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 34.4 और लोधी रोड़ और आया नगर में 33 और पालम में अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed