सब्सक्राइब करें

विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: संसद में भी कार लेकर घुसना चाहता था सरबजीत, खुद किया ये बड़ा दावा; कई खुलासे

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Apr 2026 08:45 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी सरबजीत सिंह संसद में भी कार लेकर घुसना चाहता था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी तीन अप्रैल को बरेली से पंजाब फिर वहां से दिल्ली आया था। पानीपत से गुलदस्ता और मालाएं खरीदी थीं। पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन
Security Breach at Delhi Assembly Accused Sarabjit Also Intended to Drive a Car into Parliament
Security Breach at Delhi Assembly - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली विधानसभा में वीवीआईपी गेट तोड़कर कार लेकर घुसे सरबजीत सिंह (37) ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में आरोपी ने बताया है कि वह पुलिस, सरकार और बड़े नेताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए संसद भवन में भी घुसना चाहता था। 


प्रधानमंत्री से प्रशासन की शिकायत करना भी चाहता था। इधर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है। आरोपी का दावा है कि उसकी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। पुलिस को आरोपी या उसकी कार से कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। 
Trending Videos
Security Breach at Delhi Assembly Accused Sarabjit Also Intended to Drive a Car into Parliament
विधासभा की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को वारदात के समय विधानसभा में दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के 44 जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Security Breach at Delhi Assembly Accused Sarabjit Also Intended to Drive a Car into Parliament
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में चूक के मामले में अब इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसका 20 वर्षीय भांजा हरमनदीप सिंह एक अप्रैल से हरि नगर से गायब है और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

 
Security Breach at Delhi Assembly Accused Sarabjit Also Intended to Drive a Car into Parliament
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
लगातार पुलिस से गुहार लगाने के बाद जब बात नहीं बनी तो उसने पंजाब और बाद में दिल्ली जाने का मन बनाया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलकर अपनी बात बताना चाहता था।
विज्ञापन
Security Breach at Delhi Assembly Accused Sarabjit Also Intended to Drive a Car into Parliament
दिल्ली विधासभा की सुरक्षा में सेंध, कार लेकर घुसा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सरबजीत जिन बातों का खुलासा कर रहा है, उसमें कितनी सच्चाई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed