सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistan is selling a weapon worth 40,000 for 800,000 in India

खुलासा: 40 हजार के हथियार को भारत में आठ लाख में बेच रहा पाकिस्तान, इमरान और कमरान ने खोले सनसनीखेज राज

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Apr 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में अवैध अत्याधुनिक हथियार भिजवाने के आरोप में पकड़े इमरान और कमरान ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान 40 हजार के हथियार को भारत में आठ लाख में बेच रहा है।

Pakistan is selling a weapon worth 40,000 for 800,000 in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान दूसरे देशों से अत्याधुनिक हथियार 40 से 45 हजार रुपये में खरीदकर उसे भारत में सात से आठ लाख रुपये में बेच रहा है। इन हथियारों से जो पैसा आता है उसे भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
Trending Videos


इस तरह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहा है। इस मॉड्यूल का उद्देश्य फायरिंग कर देश में दशहत फैलाना था। 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में अवैध अत्याधुनिक हथियार भिजवाने के आरोप में पकड़े गए इमरान (37) और कमरान (27) से पूछताछ में ये सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान करीब पांच से छह देशों से हथियार खरीद रहा है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी बताया कि  पाकिस्तान में बैठा हैंडलर हामिद भारत में अवैध हथियार भिजवा रहा है। इस मॉड्यूल का सरगना शाहबाज अंसारी बांग्लादेश से भारत में हथियार भिजवाता था। 

 

कामरान व इमरान भारत में अवैध हथियार लेकर आते थे। भारत में अवैध हथियारों की खेप रेहान लेता था। रेहान पहले गिरफ्तार हो चुका है।

 

हामिद के इशारे पर रेहान खेप लेकर आगे देता था। उसके बाद वह पैसे लेकर पाकिस्तान व बांग्लादेश हवाला के जरिए भेज देता था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेहान ने ही शाहबाज अंसारी व उसके चाचा की दुबई में हैंडलर हामिद व अन्य लोगों से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed