सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR registered against tempo drivers for protesting against green corridor

Aligarh: ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में टेंपो चालकों पर एफआई दर्ज, 100 से ज्यादा ऑटो चालक बनाए आरोपी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आगामी 15 अप्रैल से सूत मिल चौराहे से बौनेर कट तक ग्रीन काॅरिडोर चालू करने की तैयारी हो रही है। इस पर सुबह छह से रात 10 बजे तक केवल ई-बसों का संचालन ही होगा। ऑटाे और ई-रिक्शा इस समय अवधि में नहीं चलेंगे। 

FIR registered against tempo drivers for protesting against green corridor
ऑटो चालकों का विरोध , नुमाइश मैदान में खड़े ऑटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में ग्रीन कॉरिडोर के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन करने के मामले में टेंपो चालकों पर दर्ज एफआईआर में सौ से ज्यादा आरोपी सीसीटीवी की मदद से चिह्नित किए जा रहे हैं। दो अपराधों में नामजदों से अलावा अज्ञात आरोपियों की पहचान हो रही है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें ... Aligarh News: ग्रीन कॉरिडोर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोके ऑटो-ई-रिक्शा, मचा घमासान, मुसाफिर हुए परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

4 अप्रैल को हुए घटनाक्रम में एक एफआईआर गांधीपार्क में दर्ज कराई गई, जिसमें दुबे पड़ाव पर प्रदर्शन कर रास्ता बाधित करने आदि के आरोपों में दीपक कुमार, सुंदरम, अतुल कुमार, गोपाल, सागर शर्मा और रवेंद्र कुमार समेत 50 अज्ञात आरोपी हैं। दूसरी रिपोर्ट महुआ खेड़ा में दर्ज हुई है। इसमें भी पांच नामजद व 50 से अधिक अज्ञात आरोपी हैं। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह के अनुसार दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों को पहचानने के लिए टीम लगी है। सीसीटीवी के साथ-साथ अन्य वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही है।

नगर निगम और पुलिस प्रशासन को यह भी बताना चाहिए कि ऑटो और ई-रिशा वाले कहां जाएंगे। किस रूट पर चलेंगे।-भरत निवासी धनीपुर मंडी।

अभी डर-डर कर थोड़ी देर ऑटो चला लेते हैं, पुलिस कार्रवाई का डर है। सवाल ये है कि हम लोग आखिर कहां जाएं।-राजीव निवासी एटा चुंगी।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि हम लोग घर-गृहस्थी कैसे चलाएंगे। बच्चों को कैसे पालेंगे। हम अपनी गाड़ी कहां चलाएंगे।-अमित कुमार निवासी विकास नगर।
अभी ऑटो की सर्विस करा कर आया हूं। चलने का रूट तय नहीं हुआ है, जिससे दिमागी रूप से बड़ी उलझन हो रही है।-अनिल निवासी धनीपुर मंडी।


सूतमिल-बौनेर रूट पर 20, दो मार्गों पर कोई ई-बस नहीं
आगामी 15 अप्रैल से सूत मिल चौराहे से बौनेर कट तक ग्रीन काॅरिडोर चालू करने की तैयारी हो रही है। इस पर सुबह छह से रात 10 बजे तक केवल ई-बसों का संचालन ही होगा। ऑटाे और ई-रिक्शा इस समय अवधि में नहीं चलेंगे। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए कुल 25 में 20 ई-बसों का संचालन अकेले इस रूट पर किया जा रहा है। पांच बसों को चार्जिंग व रिजर्व में रखा जा रहा है। जिससे दो अन्य रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया है। इन रूटों के मुसाफिर परेशान हैं।

महरावल से हरदुआगंज, सूत मिल चौराहा से महेश्वरपुर-मंजूरगढ़ी रूट पर ई-बसों का संचालन तीन दिन से बंद है। इन मार्गों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर हरदुआगंज व मंजूरगढ़ी रूट पर यात्रियों को असुविधा हो रही है। यात्री हरिओम, विकास, मनोज, राजीव कुमार का कहना है कि कामकाज और पढ़ाई के लिए रोजाना शहर आने-जाने में उन्हें परेशानी हो रही है। दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मजबूरी में दूसरे वाहनों से सफर कर रहे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रीन काॅरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 20 ई-बसों का संचालन हो रहा है। दूसरे रूटों पर संचालन कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है, जल्द ही इन रूटों पर भी बसें दौड़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed