सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wall collapsed due to rain

मौसम का कहर: अतरौली के गांव सिमथला में बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, परिवार में छाया मातम

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

मीनाक्षी उम्र छह साल अपनी मां काजल देवी के पास घेर पर जा रही थी। तभी गांव के चंद्रपाल सिंह के मकान की दीवार अचानक भरभराकर खरंजा की ओर ढह गई। इससे मीनाक्षी मलबे में दब गई।

wall collapsed due to rain
बारिश से गिरी दीवार के मलवे में दबी मीनाक्षी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमथला में बारिश के कारण एक मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Trending Videos


गांव सिमथला निवासी विकास कुमार उर्फ विवेक मजदूरी करते हैं। होली के बाद वह उत्तराखंड में आइसक्रीम की फैक्टरी में काम करने गए थे। गांव में उनकी पत्नी काजल देवी अपनी दो बेटी व बेटा के साथ रहती हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को हुई बारिश के बाद शाम करीब चार बजे काजल देवी अपने घेर पर गईं थीं। उनकी बड़ी बेटी मीनाक्षी उम्र छह साल अपनी मां काजल देवी के पास घेर पर जा रही थी। तभी गांव के चंद्रपाल सिंह के मकान की दीवार अचानक भरभराकर खरंजा की ओर ढह गई। इससे मीनाक्षी मलबे में दब गई। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर फावड़ा आदि लेकर मलबा हटाया और बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को अचेत हालत में परिवार के लोग चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पूर्व जिपं सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत काफी लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने एसडीएम से वार्ता कर परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम हादसे की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा दिलाने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सिमथला में बारिश में दीवार के नीचे दबने से बच्ची की मौत हुई है। पंचनामा की कार्रवाई हो गई है। राजस्व टीम की जांच रिपोर्ट के बाद दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।- सुमित सिंह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed